टूटने लगा सब्र का बांध, सुंबुल पर बुरी तरह भड़कते हुए सलमान खान ने कहा- 'ये शालीन के लिए ऑब्सेस्ड है'

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो खूब चर्चा में है। प्रोमो में सलमान खान सुंबुल की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

'बिग बॉस 16' का हर एपिसोड आए दिन नए-नए मोड़ लेता है। घर के अंदर बन रही लव स्टोरीज भी साफ नजर आ रही है। घर का लव ट्राएंगल भी खूब चर्चा में है। लेकिन लगता है अब ये ट्राएंगल खत्म होने की कगार पर है। बीते दिनों शालीन और सुंबुल के बीच हुई खतरनाक लड़ाई इस बात की शुरुआत ही थी। लेकिन अब वीकेंड के वार में सलमान खान का गुस्से वाला रूप दिखने वाला है। सलमान का गुस्सा इस बार किसी और पर नहीं, बल्कि सुंबुल पर दिखने वाला है। शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खान सुंबुल पर इस हद तक गुस्सा हो जाते हैं कि झाड़ लगाते हुए उसे शालीन के लिए ऑब्सेस्ड कह देते हैं।

सुंबुल पर फूटा सलमान का गुस्सा

सुंबुल पर फूटा सलमान का गुस्सा

'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो खूब चर्चा में है। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान काफी गुस्से में हैं। इस दौरान सलमान सुंबुल को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि सुंबुल को समझाते समझाते शायद अब सलमान भी निराश हो चुके हैं।

क्या था पूरा मामला?

क्या था पूरा मामला?

बीते एपिसोड में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हुई लड़ाई तो दर्शकों ने देखी ही। दोनों के बीच हाथापाई तक होने वाली थी। इस बीच शिव भी स्टैन के सपोर्ट में आकर शालीन की तरफ बढ़ रहे थे। इन सबके बीच घर के एक सदस्य, जिसकी प्रतिक्रिया काफी अलग और चर्चा में रही, वो थी सुंबुल। सुंबुल शालीन को बार-बार चुप करवाने की कोशिश तो कर रही थीं, लेकिन उन्हें हद से ज्यादा पजेसिव होता देखा गया।

आउट ऑफ कंट्रोल हुईं सुंबुल

आउट ऑफ कंट्रोल हुईं सुंबुल

सुंबुल इस कदर शालीन को लेकर पजेसिव हो जाती हैं कि वो टीना और निमृत की बात भी नहीं सुनती। सुंबुल का ये रूप बेहद ही अलग था। इससे पहले भी शालीन भनोट और उनकी एकतरफा प्यार की स्टोरीज चर्चा में रहीं। लेकिन इस बार सुंबुल आउट ऑफ कंट्रोल दिखीं।

समझा-समझाकर थक गए सलमान

समझा-समझाकर थक गए सलमान

शुक्रवार का वार इस बार सुंबुल तौकीर पर होता दिख रहा है। सुंबुल के रिएक्शन की वजह से सलमान खान भी गु्स्से में नजर आते हैं। सुंबुल को न सिर्फ उनके पापा, बल्कि सलमान खान भी कई दफा समझाइश देते दिख चुके हैं। लेकिन अब लगता है कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी अपना आपा खो दिया है।

वायरल हो रहा प्रोमो का वीडियो

सलमान सुंबुल को झाड़ लगाते हुए साफ शब्दों में कहते हैं कि ये शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हो चुकी हैं। इतना सुनकर टीना बोलती हैं कि हां सर। सलमान कहते हैं कि और ये बात शालीन को भी पता है लेकिन शालीन ना कहते हुए सिर हिलाते हैं। इतने में सलमान खान शालीन पर भी भड़क जाते हैं और कहते हैं कि दिखाई नहीं दे रहा आपको।

हाथ जोड़कर रोने लगीं सुंबुल

हाथ जोड़कर रोने लगीं सुंबुल

इसके बाद सुंबुल अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं और उन्हें रोना आ जाता है। सुंबुल रोते हुए हाथ जोड़ने लगती हैं और कहती हैं कि मुझे घर जाना है। मुझे नहीं रहना है यहां पर। इसके बाद सुंबुल पर गुस्साए सलमान कहते हैं कि चली जाओ फिर। रोका किसने है आपको।

एमसी स्टैन की भी लगी क्लास

एमसी स्टैन की भी लगी क्लास

सुंबुल के बाद सलमान खान एमसी स्टैन की भी क्लास लगाते हुए दिखते हैं। सलमान कहते हैं कि अगर किसी से गाली देकर बात करते हैं तो गाली सुनने की हिम्मत भी रखिये। इतना सुनकर स्टैन कहते हैं कि वो गलत थे। सलमान खान आगे कहते हैं कि क्या वो उनका ये वीडियो क्लिप उनकी अम्मी को भेज दें? वो भी देखें कि उनका बेटा क्या कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+