इस बार कैसा होगा बिग बॉस का घर? कुछ इस तरह किया गया डिजाइन, देखें इनसाइड फोटोज
इस बार बिग बॉस का घर अंदर से कैसा होने वाला है इसका खुलासा हो गया है। बिग बॉस के घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मुंबई, 29 सितंबर: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 की शुरूआत होने में बस अब 2 दिन का और इंतजार करना होगा। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि इस बार बिग बॉस शो में क्या दिलचस्प होने वाला है और बिग बॉस के घर की थीम क्या होने वाली है? बिग बॉस 16 के हाउस में क्या कुछ खास होने वाला है इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार शो में क्या कुछ नया होने वाला है।
Recommended Video


बिग बॉस के घर की वायरल हुई इनसाइड फोटोज
बिग बॉस हाउस इस बार कैसा होने वाला है और उसकी क्या थीम होगी इसको लेकर पहली झलक रिवील हो गई है। शो के ऑनएयर होने से पहले हाउस की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस बार बिग बॉस की थीम सर्कस होने वाली है।

ये होगी बिग बॉस के घर की थीम
बिग बॉस के घर का इंटिरियर सर्कस थीम से मैच करते हुए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा घर में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। जहां पहले घर में कंटेस्टेंट एक बैड के लिए झगड़ते थे अब उसी को ध्यान में रखते हुए 4 बेड लगाए गए हैं। इसका मतलब इस बार 4 बेड को लेकर मजेदार युद्ध होने वाला है।
इस बार नहीं होगा सिर्फ 1 बेड
दरअसल पिछले सीजन में कंटेस्टेंट के बीच डबल बेड और सिंगल बेड को लेकर लड़ाई हुई थी। कौन किस बेड पर सोएगा इसको लेकर शो में जबरदस्त कहासुनी होती थी। लेकिन इस बार 4 बेडरूम हैं अब कौन किस बेड पर सोएगा इसको जबरदस्त घमासान होने वाला है। इसके अलावा आपको बता दें कि सभी कमरों की अलग अलग थीम होगी।

घर में होगा मौत का कुंआ
ये चार बेडरूम फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम होंगे। इसके अलावा इस बार एक और नया ट्विस्ट होने वाला है। जी हां घर में इस बार मौत का कुआं भी होगा। जिसमें कंटेस्टेंट को सजा दी जाएगी इसके अलावा उनसे तरह-तरह के टास्क कराए जाएंगे।

इस दिन शुरू होगा बिग बॉस 16
बिग बॉस के इस घर को ओमंग कुमार और वनीता कुमार ने डिजाइन किया है। इस शो के शुरू होने में बस 2 दिन रह गए हैं यानी की ये शो 1 अक्टूबर से ऑनएयर हो जाएगा। वहीं शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो सौंदर्या शर्मा, निम्रत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर, गौरी नागोरी, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गौरव विज नजर आएंगे। तो इस बार बिग-बॉस 16 और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications