Bigg Boss 16: सलमान खान ने टीना दत्ता को जमकर लताड़ा, कहा- तुम चिपक-चिपक कर....
Bigg Boss 16: शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी क्लोज डांस करते हुए नजर आते हैं। दोनों के इस क्लोज डांस को लेकर सलमान खान बात करते नजर आए।

Bigg Boss 16: इन दिनों टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस के घर में हर रोज कोई न कोई कंटेस्टेंट ड्राम करता दिखाई दे रहे है। वहीं इस बार सलमान खान वीकेंड के वार पर भी शो के कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। हालांकि पिछले कुछ वीकेंड के वार एपिसोड्स में सलमान खान ने कई घर वालों को जमकर लताड़ा था। ऐसे में इस बार भी सलमान खान कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटेंगे। आपको बता दें कि इस बार सलमान खान के टारगेट पर टीना दत्ता, शालीन भनोट और अर्चना गौतम होंगी।
टीना दत्ता को सलमान खान ने कही ये बात
आपको बता दें कि शुक्रवार के वार का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है जिसमें सलमान खान टीना दत्ता और शालीन भनोट के फेक रिलेशन पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टीना दत्ता शो के होस्ट सलमान खान को साफ-साफ कहती हैं- मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं।

शालीन और टीना के रिलेशन को कहा गया फर्जी
दरअसल बिग बॉस ने नए साल के मौके पर एमसी स्टैन का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया था, इस कॉन्सर्ट में शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी क्लोज डांस करते हुए नजर आते हैं। दोनों के इस क्लोज डांस को लेकर घर वालों से लेकर दर्शक तक इस पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में वीकेंड के वार पर सलमान खान दोनों की क्लास लगाने वाला है। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान दोनों के रिश्ते को फेक बताते है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट एक बार फिर सलमान खान को अपनी बातों से नाराज कर देते हैं।
टीना किसके साथ गेम खेल रही हो
सलमान खान शो की कंटेस्टेंट टीना दत्ता से पूछते हैं- टीना किसके साथ गेम खेल रही हो? इस पर अर्चना गौतम जवाब देती हैं- वो शालीन के साथ झूठे प्यार का गेम खेल रही हैं। इसके बाद सलमान खान, टीना दत्ता को फटकार लगाना शुरू कर देते हैं। टीना दत्ता कहती हैं- सलमान सर मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं। टीना की ये बात सुनकर सलमान खान भड़क जाते हैं और कहते हैं- तुम लड़ाई करती हो और फिर म्यूजिक बजता है तो चिपक-चिपक कर डांस करने लगती हो। बाकी और कोई डांस करने के लायक नहीं था या चिपकने के लायक भी नहीं था।

गुस्से में नजर आए सलमान खान
वीकेंड के वार प्रोमो वीडियो में सलमान खान गुस्से से भरे दिखाई देते हैं। वह कहते हैं- अर्चना और स्टैन आपने इस घर की सारी हदें पार कर दी हैं। बार-बार मां-बाप के ऊपर जाने का क्या मतलब है यार? स्टैन तू सही था इस झगड़े में या गलत, ये तू खुद बता।

सलमान खान ने अर्चना से कहा- जाइए आप
सलमान खान की बात सुनकर स्टैन बोलते हैं- वो गंदी बात मैंने ही की। इसके बाद सलमान खान ने अर्चना गौतम को फटकार लगाते हैं और कहते हैं- अर्चना अगर यही आपका एटिट्यूड है तो अभी के अभी दरवाजा खोलता हूं, जाइए आप। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी अर्चना गौतम को सलमान ने वॉर्निंग दी थी और कहा था कि अगर वह उन्हें शो में दोबारा लाने की पावर रखते हैं तो बाहर भी निकाल सकते हैं। इस बात पर अर्चना ने सॉरी बोलते हुए कहा था कि वह फिर से ऐसी गलती कभी नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications