Bigg Boss 16: सलमान खान का गुस्सा देख शालीन भनोट ने जोड़ लिए हाथ और मांगी माफी, टीना दत्ता के उड़ गए होश
Bigg Boss 16: सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट और टीना दत्ता पर आगबबूला हुए तो दोनों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। शालीन भनोट शो के होस्ट सलमान खान के सामने हाथ जोड़ने लगे थे।

Bigg Boss 16: टेलीविजन का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' अब अपने धमाकेदार रूप में सबके सामने आ रहा है। आगामी फरवरी 2023 में ही शो का फिनाले होने वाला है। उससे पहले ही घर पर हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो के कंटेस्टेंट्स अपना अपना गेम खेलान शुरू कर चुके हैं। फिलहाल सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की पोल खोलने में भी लगे हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार के वार एपिसोड में सलमान खान ने टीना दत्ता की जमकर क्लास लगाई और उन्हें कहा कि वह अब इतने दिनों बाद जाकर दूसरे घरवालों के सामने अपने अच्छे दोस्त कहे जाने वाले शालीन भनोट की पोल खोल रही हैं। ऐसे में शनिवार का वार एपिसोड भी धमाकेदार साबित हुआ। इस एपिसोड में शालीन और टीना के बीच जमकर लड़ाई हुई।

सलमान खान ने टीना और शालीन की लगाई क्लास
आपको बता दें कि वीकेंड का वार यानी शनिवार के वार एपिसोड में काफी कुछ हंगामा देखने को मिला। शालीन भनोट और टीना दत्ता की भयंकर वाली लड़ाई देखने के साथ साथ इस एपिसोड में सलमान खान नो दोनों की जमकर क्लास भी लगाई। जब सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट और टीना दत्ता पर आगबबूला हुए तो दोनों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी।
शालीन और टीना के बीच होती है जमकर लड़ाई
वहीं टीना दत्ता सलमान खान से डांट सुनने के बाद दहाड़े मार-मारकर रोती नजर आईं। जबकि उनकी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी उन्हें समझाती दिखाई दीं। पिछले पूरे हफ्ते शालीन भनोट और टीना दत्ता का जमकर झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई में शालीन भनोट ने कहा था कि टीना दत्ता पहले एक लड़के से फिर दूसरे से चिपकती रहती हैं।

शालीन भनोट पर भड़क जाते हैं सलमान खान
शालीन भनोट की कैमरे पर कही गई इस बात को लेकर शो के होस्ट सलमान खान शनिवार के वार एपिसोड में अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आते हैं। वह शालीन भनोट पर भड़क जाते हैं। इसके बावजूद शालीन का बर्ताव सलमान खान के लिए बहुत ही खराब रहता है। ऐसे में सलमान खान अपना आपा खो देते हैं और शालीन को जमकर सुनाते हैं।

शालीन ने कैमरे पर जोड़े हाथ
शालीन भनोट गुस्से में सलमान खान से कहते हैं कि टीना दत्ता शो में उनकी एक्स वाइफ को घसीट कर लाई थीं, इसलिए उन्हें टीना पर गुस्सा आ गया था। इस पर सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन से कहते हैं- मुझे तुम्हारे और तुम्हारी एक्स वाइफ के बारे में सब पता है। मुझे ज्यादा समझाने मत आओ। सलमान खान की इस बात को सुनने के बाद शालीन के होश उड़ जाते हैं और वह कैमरे पर हाथ जोड़ने लगते हैं।
टीना दत्ता की सिट्टी पिट्टी हुई गुम
वहीं शालीन भनोट के बाद सलमान खान कंटेस्टेंट टीना दत्ता की भी जमकर क्लास लेते हैं। सलमान खान टीना को भी बहुत खरी खोटी सुनाते हैं। सलमान खान की डांट सुनने के बाद टीना दत्ता दहाड़े मार-मारकर रोने लगती हैं। वह कहती हैं वह घर से जाना चाहती हैं। हर बार उनके ऊपर उंगलियां उठाई जा रही हैं। उन्हें हर बात के लिए दोषी बना दिया जाता है। ऐसे में सलमान खान टीना पर भी गुस्सा होने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications