Bigg Boss 16: अब्दु के बाद घर से बेघर होंगे साजिद खान, रोते-रोते घरवालों से क्यों मांगने लगे माफी?
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में साजिद खान की आंखें भर आईं, जब वे घर से बाहर जाने लगे। वीडियो पर लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं।

हाल ही में फैंस के चहेते अब्दू रोजिक ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब्दू के घर से जाने पर फैंस को तगड़ा झटका लगा। अब अब्दू के बाद घर से एक और ऐसा शख्स एग्जिट लेने वाला है, जिसकी घरवालों और फैंस दोनों ने ही उम्मीद नहीं की होगी। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि घरवालों को जमकर हंसाने वाले और अब्दू रोजिक के सबसे क्लोज साजिद खान हैं। जी हां! अब्दू रोजिक के बाद अब साजिद खान घर को अलविदा कहने जा रहे हैं। इस दौरान वे काफी इमोशनल हो जाते हैं।

चर्चा में बिग-बॉस का प्रोमो
शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो खूब चर्चा में है। प्रोमो में बताया गया कि कैसे साजिद खान ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए शो में आने का कठिन फैसला लिया। और कैसे वो एकमात्र ऐसे शख्स थे, जिनका घर में हर सदस्य ने सम्मान किया।
वायरल हुआ वीडियो
फेयरवल स्पीच में साजिद खान को रोते हुए देखा जा सकता है। हाथ जोड़ते हुए आंखों में आंसू लिए वे घरवालों से कहते हैं कि जो मेरे किसी से भी झगड़े हों, हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। लेकिन आप लोगों को बहुत सपोर्ट रहा। इस दौरान घरवालों को भी रोते हुए देखा जा सकता है।

मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे लोग
इस वीडियो पर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह की फेयरवेल साजिद खान को दी जा रही है, वैसी अब्दू रोजिक को क्यों नहीं मिली। वहीं बाहर बनी साजिद खान की घटिया इमेज और उनपर लगे तमाम आरोपों के बीच उनका गेम कई लोगों को काफी पसंद भी आया।

शिव से अच्छा है साजिद का गेम
साजिद खान के घर से बाहर होने का ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि साजिद ने अच्छा खेला। उन्होंने काफी अच्छा खेला और ये शिव से भी अच्छा है। एक ने कहा कि ये तो होना ही था। बाकी अब्दु रोजिक के बिना इस शो में उनका अस्तित्व ही नहीं था। ये अब्दु के कारण ही इतना टिके रहे।

'सब प्री डिसाइडेड था'
एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि साजिद का चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। ये सब प्री डिसाइडेड था। कोई वोट तो मिला नहीं लेकिन एलिमिनेशन होगा तो बेइज्जती हो जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट भी तो 12 तक ही था। आप लोग इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं। ये इसके लायक नहीं है। बीबी हाउस में उसका असली चेहरा देखकर नफरत करने लगा हूं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications