20 साल के Abdu Rozik करेंगे शादी, इस हसीना के साथ करेंगे निकाह, वीडियो शेयर कर कहा-'मुझे वो लड़की...'

Abdu Rozik Marriage: सलमान खान के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 16 सीजन से पापुलैरिटी हासिल करने वाले अब्दु रोजिक अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है साथ ही ये भी बता दिया कि होने वाली दुल्हन कौन है।

बिग-बॉस 16 में अब्दू रोजिक हमेशा कहते थे कि वह एक सही पार्टनर की तलाश में हैं। हालांकि उनका अब ये सपना पूरा होने जा रहा है। अब्दू रोजिक को उनकी हमसफर मिल चुकी है और इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Abdu Rozik

अब्दु रोजिक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में कोई आएगी। मैं खुद को बहुत लकी फील कर रहा हूं कि मुझे मेरा प्यार आखिरकार मिल ही गया। जो मेरी इज्जत करती है और मेरा ख्याल भी रखती है। 7 जुलाई को मैं और वो शादी कर रहे हैं और मैं नहीं बता सकता कि मुझे कितनी ज्यादा खुशी हो रही है।'

वीडियो में अब्दु रोजिक के चेहरे पर उनकी शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। ब्लैक सूट पहने अब्दु ने हाथों में रिंग ली हुई है जो कि वह अपनी होने वाली दु्ल्हन को पहनाएंगे। ऐसे में फैंस के बीच उनकी होने वाली दुल्हन को लेकर जोरों की चर्चा है। कहा जा रहा है कि अब्दु शारजाह की अमीरात लड़की अमीरा से शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी UAE में होगी।

बता दें कि, अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग केवल विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी है। वह एक ताजिक गायक भी हैं। इसके अलावा बिग-बॉस 16 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें भारत में काफी लोकप्रियता हासिल हुई। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं। फिलहाल अब्दु रोजिक की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+