Bigg Boss 16: 'दो टके की गंदी औरत...' गुस्से से भड़के सलमान खान, शालीन और अर्चना की ऐसे लगाई क्लास

Bigg Boss 16: सलमान खान ने शुक्रवार के वार एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और शालीन भनोट को जमकर फटकार लगाई। इस बार सलमान खान बहुत ही गुस्से में नजर आए थे।

bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में दिसंबर महीने के आखिरे हफ्ते में खूब ड्रामा हुआ। इस पूरे हफ्ते में घर में कई सारे विवाद हुए। जहां एक तरफ शो की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने विकास मनकताल पर खौलता हुआ पानी फैंका और उसकी मर्दानगी पर सवाल उठाए। वहीं विकास भी शो में जातिगत टिप्पणी दे बैठे। ऐसे में सभी घर वाले और दर्शके इस बात को सोच रहे थे कि आखिरकार इन सबको लेकर शो के होस्ट सलमान खान क्या कहेंगे। सलमान खान इस हफ्ते हुई शालीन-अर्चना की लड़ाई और विकास वाले विवाद पर अपनी क्या राय रखेंगे। वीकेंड के वार यानी गत शुक्रवार को सलमान खान ने स्क्रीन पर आते ही सबकी जमकर क्लास ली।

नजर आया सलमान खान का गुस्सा

नजर आया सलमान खान का गुस्सा

आपको बता दें कि सलमान खान के वीकेंड का वार वाला एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने जमकर अर्चना गौतम पर अपना गुस्सा निकाला। सलमान खान ने अर्चना गौतम से कहा कि अगर वह उन्हें शो में वापस ला सकते हैं तो उन्हें शो से बाहर भी निकाल सकते हैं।

अर्चना गौतम को जमकर लगाई फटकार

सलमान खान ने शुक्रवार के वार एपिसोड में अर्चना गौतम को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अर्चना से कहा- क्यों हर झगड़े में किसी के माता पिता पर जाती हो। इन सब हरकतों से आपकी धज्जियां उड़ चुकी हैं। अगर मैं सबके खिलाफ जाकर आपको दोबारा घर में लाने की ताकत रखता हूं तो आपको घर से बेघर भी कर सकता हूं। सलमान खान की इस डांट को सुनकर अर्चना गौतम कांपने लगती हैं और कहती हैं कि सब उनके पीछे पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि वह क्या करें।

शालीन भनोट पर बरसे सलमान खान

वहीं सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट के कमेंट पर भी जमकर रिएक्ट करते हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते शालीन भनोट की लड़ाई अर्चना गौतम से हुई थी। इस लड़ाई में शालीन ने अर्चना को गंदी औरत कहा था। इस पर अर्चना ने उनकी मां और एक्स वाइफ को झगड़े के बीच में घसीटा था। इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए पहले सलमान खान कंटेस्टेंट अर्चना पर बरसते हैं और फिर शालीन के बयान पर उनसे जवाब मांगते हैं।

शालीन ने कहा- दो टके की औरत

शालीन ने कहा- दो टके की औरत

शालीन भनोट से सलमान खान पूछते हैं कि आपने क्यों एक लड़की को कहा कि आप दो टके की औरत हैं। इस पर शालीन जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं। वह कहते हैं कि मैंने अगर कुछ बोला है तो उनको कहा है, मैं उनके परिवार पर नहीं गया हूं। जो इंसान मेरी लाइफ में बहुत स्पेशल हैं मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता हूं।

शालीन की बात से सलमान भड़के

शालीन की बात से सलमान भड़के

शालीन भनोट के रिएक्शन को देख सलमान खान को काफी गुस्सा आ जाता है। वह कहते हैं कि शालीन तुम एक बार फिर प्वॉइंट को मिस कर रहे हो। फिर शालीन कहते हैं- तो फिर वह क्या करें, हाथ पर हाथ धेरे बैठे रहे। इसके बाद सलमान खान को बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है और मी-टीवी स्क्रीन के सामने से हट जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+