Bigg Boss 16: 'वीकेंड के वार' में हुआ ये बड़ा बदलाव, सलमान खान अब इस दिन लगाएंगे सबकी क्लास
'बिग बॉस 16' में बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम्स में पार्टिसिपेट करेंगे। साथ ही वीकेंड का वार अब शुक्रवार और शनिवार को होगा। इससे पहले के सभी सीजंस में वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को दिखाया जाता था।
मुंबई, 29 सितंबरः टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू होने के लिए बिल्कुल तैयार है। आगामी 1 अक्टूबर से ये रिएलिटी शो ऑन एयर होने जा रहा है। 'बिग बॉस 16' की शुरुआत से पहले ही इसके प्रतियोगियों की फाइनल सूची को रिलीज कर दिया गया है। गत मंगलवार को ही बिग बॉस के जानदार होस्ट सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की और इस रियलिटी शो की जानकारी का पूरा ब्यौरा दिया। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस शो के फैंस भी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉन्च से पहले शो के होस्ट सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की और इसे लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए।

बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ खेलेंगे गेम्स
खबर है कि 'बिग बॉस 16' में बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम्स में पार्टिसिपेट करेंगे। साथ ही वीकेंड का वार अब शुक्रवार और शनिवार को होगा। इससे पहले के सभी सीजंस में वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को दिखाया जाता था। सलमान खान ने खुद इस बात का ऐलान किया है।

वीकेंड के वार में हुआ बदलाव
आपको बता दें कि इस बार के बिग बॉस 16 के नियमों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। अब इस सीजन में वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को दिखाया जाएगा। ऐसे में सलमान खान अब शुक्रवार और शनिवार को कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते हुए टीवी पर नजर आएंगे। इससे पहले सलमान खान स्पेशल डे या वीकेंड का वार एपिसोड (जो कि शनिवार और रविवार को आता था) में ही दिखाई देते थे।

शो के प्रीमियर का हो रहा है इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के इस सीजन को पिछले कई सीजन्स की तुलना में काफी अलग बताया जा रहा है। बिग बॉस 16 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि बिग बॉस का भी इस गेम में पार्टिसिपेट करना अभी भी फैंस के लिए सरप्राइज ही बना हुआ है। वैसे बिग बॉस इस शो में फिजिकल तौर पर दिखाई नहीं देंगे। लोग अब बड़ी ही बेसब्री से इस शो के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।

शो में होंगे ये कंटेस्टेंट्स
मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बिग बॉस 16 के सभी फाइनल कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया है। खबर है कि अब्दु रोजिक इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है। लोग उन्हें बिग बॉस 16 में देखेंगे। शो में टीना दत्ता, श्रीजिता डे, गौतम विज, शालिन भनोट, सुंबुल तौकीर और निमृत कौर अहलूवालिया जैसे टीवी के कलाकार भी दिखाई देंगे।

बिग बॉस के घर की तस्वीरें हुईं वायरल
बिग बॉस हाउस इस बार कैसा होने वाला है और उसकी क्या थीम होगी इसको लेकर पहली झलक रिवील हो गई है। शो के ऑनएयर होने से पहले हाउस की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस बार बिग बॉस की थीम सर्कस होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications