Bigg Boss 16: अर्चना ने विकास पर फेंका खौलता हुआ पानी और मर्दानगी पर उठाए सवाल, फिर की ऐसी हरकत
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अब एक नया ड्रामा देखने को मिला जिसमें अर्चना गौतम ने कंटेस्टेंट विकास पर गर्म पानी फेंक दिया और उसकी मर्दानगी को लेकर सवाल भी उठाए। ऐसे में घरवाले अर्चना के खिलाफ नजर आए।

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस के घर के अंदर घमसान चल रहा है। इसके हर नए एपिसोड में कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। गत 26 दिसंबर के एपिसोड में विकास और सुम्बुल तौकीर खान की गंदी लड़ाई हो गई थी। वहीं 27 दिसंबर के एपिसोड में विकास और अर्चना के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिस दिन से विकास मनकतला ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, तभी से उनके और अर्चना के बीच मामला गर्म हो रखा है। अब तक तो दोनों के बीच झगड़ा और नोंक-झोंक ही होती थी, लेकिन इस एपिसोड में कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने सारी हदें पार कर लीं।

अर्चना ने विकार पर फेंका गर्म पानी
गत 27 दिसंबर के एपिसोड में अर्चना गौतम ने गैस पर चढ़े हुए गर्म पानी का पतीला उछाल दिया। एपिसोड में दिखाया जाता है कि पतीला उछाल देने से सारा गर्म पानी आसपास फैल जाता है। किचन एरिया में तब प्रियंका भी थीं। बिग बॉस की मानें तो अर्चना की इस हरकत से कोई भी जल सकता था। एक तरफ जहां अर्चना और विकास का यह झगड़ा घर में आग लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर घर के तीन नए कैप्टंस के चुनाव के लिए बिग बॉस में 'बीबी चुनाव' हुए, जिनके लिए बाहर से लोग आए।
सुबह दूध को लेकर मचा कोहराम
बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में विकास और अर्चना में काफी घमासान देखने को मिला। दूध को लेकर शुरू हुई बहस खौलते पानी के फेंकने तक पहुंच जाती है। इसके बाद सभी घरवाले अर्चना के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। पूरे एपिसोड में काफी बहसबाजी भी देखने को मिलती है। वहीं आगे घर में कैप्टेंसी टास्क होता है, जिसमें शिव ठाकरे नए राजा बन जाते हैं और अब्दू-एमसी स्टेन का पत्ता कट जाता है। अब आने वाले एपिसोड में शालीन भनोट घर में तोड़-फोड़ करेंगे तो अर्चना एक बार फिर विकास से उलझती दिखाई देंगी और उनकी मर्दानगी पर सवाल उठाएंगी।

अर्चना ने कहा- कुत्ते की तरह मत भौंक
बिग बॉस 16 के 28 दिसंबर वाले प्रोमो वीडियो में अर्चना गौतम किचन में खाना बनाती दिखाई देती हैं। वहीं विकास बर्तन धोते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान अर्चना कहती हैं- कुत्ते की तरह मत भौंक। इसके जवाब में विकास कहते हैं- अपने बाप को बोल जाके। इस पर अर्चना गौतम कहती हैं- बाप पर मत जा। बाप भी नहीं बन सकता तू तो। कमजोर समझ रखा है क्या? तेरे जैसों को तो उठा-उठाकर पटकती हूं मैं।

प्रियंका ने निकाला अर्चना पर गुस्सा
इसके बाद विकास एकदम अर्चना के मुंह के करीब आकर चिल्लाते हैं- तो कर न। इस झगड़े में प्रियंका चाहर चौधरी भी कूद पड़ती हैं। अर्चना पर गुस्सा निकालते हुए प्रियंका कहती हैं- तेरी गंदी नियत है जो बदले निकालती है खाने पर। तभी पीछे से आवाज आती है श्रीजीता की- शालीन ये मत करो।

अंडे को लेकर अर्चना से विकास की लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में विकास अंडों को लेकर अर्चना से भिड़ जाते हैं। वह अर्चना पर दो अंडे चुराने का आरोप लगाते हैं लेकिन अर्चना बोलती हैं कि उन्होंने सिर्फ एक ही अंडा लिया है। बाद में विकास को पता चलता है कि दूसरा अंडा शालीन ने लिया था। अर्चना कंटेस्टेंट शालीन से सही मुद्दों पर खड़े होने के लिए कहती हैं। वह उनसे बोलती हैं कि जब उन्हें पता है कि उनकी दोस्त प्रियंका और सृजिता गलत हैं, तो उन्हें कम से कम आवाज उठानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications