राशन कम पड़ने पर अब्दू रोजिक ने चुपके से क्यों चुराया बस 'एक अंडा'? बिग-बॉस के घर में हुई पहली चोरी
वैसे तो अब्दू रोजिक हर दिन फैंस को खूब हंसाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने घर में ही चोरी कर ली, अब्दू ने चोरी तो की, लेकिन सिर्फ एक अंडे की।
मुंबई, 5 अक्टूबर: 'बिग-बॉस 16' में इस बार हर चीज एकदम अलग और नई है। घर की थीम से लेकर टास्क तक.. सबको अलग तरीके से रखा गया है। नए नियम थोड़े अलग और मुश्किल हैं, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स को खेलने में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। इस बार शो में अब्दू रोजिक भी हैं, जो अपने क्यूट अंदाज से फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। घर के कुछ कंटेस्टेंट्स बीते दिनों उनका मजाक उड़ाते जरूर दिखे, लेकिन अब्दू भी मुस्कुराकर फैंस का दिल जीतने में कभी भी पीछे नहीं हटते। इसी कड़ी में अब्दू ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस भी हैरान रह गए हैं। अब्दू के इस कारनामे की अब घर के अंदर और बाहर दोनों जगह जमकर चर्चा हो रही है।

बिग-बॉस ने भिजवाया राशन
हाल ही में बिग-बॉस ने घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के लिए राशन भिजवाया। लेकिन साथ ही ये भी बताया कि सभी का राशन अलग-अलग होगा। जैसे ही घर में राशन आती है, सभी उसपर टूट पड़ते हैं। हर कोई अपनी मनपसंद चीज के लिए बहसबाजी करना शुरू कर देता है।

अब्दू ने जीता दिल
जहां हर कोई राशन के लिए लड़ाई कर रहा था, वहीं अब्दू ने अपनी क्यूटनेस से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। जैसे ही घर में राशन बंट जाता है, तो सभी लोग मजाक में अब्दू को चोरी करना सिखाते हैं।

अंडा चुराकर ले आए अब्दू
कंटेस्टेंट्स अब्दू को सिखाते हैं कि कैसे वे दूसरे के कमरे से बड़ी ही सफाई के साथ चोरी कर सकते हैं। साथियों की ये बातें सुनकर अब्दू सीरियस हो जाते हैं और सच में दूसरे कंटेस्टेंट के घर से एक अंडा चुराकर ला देते हैं।

क्यूटनेस पर लुटाया प्यार
अब्दू की इस चोरी से किसी को गुस्सा नहीं, बल्कि उल्टे उनपर प्यार आता है। सभी सोच रहे हैं कि अब्दू ने चोरी भी की, तो सिर्फ एक अंडे की। अब्दू के इस कारनामे को घर ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी क्यूट बताया जा रहा है।

फैंस के चहेते हैं अब्दू
बताते चलें कि अब्दू रोजिक अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने मजाकिया अंदाज से वे लोगों को जमकर हंसाते हैं। अब्दू बेहद क्यूट हैं और इस बात का सबूत घर से उनके तमाम वीडियोज हैं।

अर्चना को महंगा पड़ा मजाक उड़ाना
बीते एपिसोड में अर्चना गौतम को अब्दू का मजाक उड़ाना काफी भारी पड़ गया था। अर्चना ने अब्दू को लेकर कहा था कि अच्छा हुआ इनका सेपरेट बेड है, नहीं तो आधी रात में कोई इन्हें किक मारकर गिरा भी सकता है। इसके बाद अर्चना पर लोगों का गुस्सा बुरी तरह से फूट पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications