'राकेश बापट ने बड़ा हाथ मारा, सीधे शिल्पा की बहन को पटा लिया', विशाल की बात सुन गुस्से में शमिता ने कही ये बात

'राकेश बापट ने बड़ा हाथ मारा, सीधे शिल्पा की बहन को पटा लिया', विशाल की बात सुन गुस्से में शमिता ने कही ये बात

मुंबई, 21 नवंबर: बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन एक-दूसरे को भाई-बहन बोलते हैं। दोनों को शो में कई मौकों पर बोलते हुए सुना गया है कि दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि इस भाई-बहन की जोड़ी में दरार पड़ सकती है। बिग बॉस 15 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि बीबी हाउस में पत्रकारों की एंट्री होगी और वह कंटेस्टेंट से सवाल करेंगे। ऐसे ही एक वीडियो में एक रिपोर्टर ने विशाल कोटियन से पूछा है कि आप शमिता को बहन बोलते हैं और दूसरी ओर कहते हैं कि राकेश बापट ने शमिता का पटा कर बड़ा हाथ मारा है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता एक-दूसरे से मिले थे और दोनों रिलेशनशिप में हैं।

'शमिता को बहन बोलकर राकेश बापट के बारे में ऐसा कैसे बोलते हैं...'

'शमिता को बहन बोलकर राकेश बापट के बारे में ऐसा कैसे बोलते हैं...'

सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि एक पत्रकार विशाल कोटियन को राकेश बापट पर उनकी टिप्पणियों के बारे में बताता है। पत्रकार ने विशाल से कहा, ''जब किसको बहन माने हो तो आप उनके परिवार के बारे में कैसे बात कर सकते हैं? 'राकेश ने बहुत बड़ा हाथ मारा है' ये आपने कैसे कहा'

इस सवाल का जवाब देते हुए विशाल कहते हैं, जो भी कहा गया वो सब मस्ती में कहा गया था। हमारी मस्ती चल रही थी।'' हालांकि विशाल की बातों से शमिता गुस्सा दिखीं और पत्रकारों के सामने ही शमिता ने विशाल को कहा, ये कोई अजीब या फनी बात नहीं है।''

विशाल और तेजस्वी ने राकेश बापट का बनाया था मजाक

विशाल और तेजस्वी ने राकेश बापट का बनाया था मजाक

इस महीने की शुरुआत में विशाल ने करण कुंद्रा, तेजस्वी और उमर रियाज के साथ बात करते वक्त राकेश बापट का मजाक उड़ाया था। विशाल ने कहा था, ''बहुत बड़ा हाथ मारा है अपने भाई ने (राकेश बापट)। सीधा शिल्पा शेट्टी की बहन (शमिता शेट्टी) को पटा लिया है। अब क्या है उसके दम पे ये शो से वो शो, वो शो से ये शो करता रहता है, उसका तो अब ऐसे ही चलता रहेगा।''

BB15 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे राकेश बापट

BB15 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे राकेश बापट

बता दें कि राकेश बापट और नेहा भसीन एक साथ बिग बॉस 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में आए थे। हालांकि बिग बॉस में लगभग 15 दिन रहने के बाद अपनी खराब तबीयत की वजह से राकेश बापट शो से बाहर चले गए। नेहा भसीन अभी भी बीबी हाउस में हैं। विशाल कई मौकों पर कह चुके हैं कि शमिता उनके लिए बहन की तरह हैं।

राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि ने भी विशाल की लगाई क्लॉस

राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि ने भी विशाल की लगाई क्लॉस

राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने भी विशाल की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी। एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने 'लोगों की पीठ पीछे उनका मजाक उड़ाने' के लिए सोशल मीडिया पर विशाल की क्लॉस लगाई थी। रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया यूजर्स से ये भी अपील की थी कि ऐसे लोगों को वोट ना देकर बीबी हाउस से बाहर कर देना चाहिए।

तेजस्वी को भी मीडिया ने दिखाया आईना

तेजस्वी को भी मीडिया ने दिखाया आईना

बिग बॉस 15 के एक नए प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रतियोगियों को मीडियाकर्मियों द्वारा ग्रिल किया जा रहा है। एक पत्रकार ने तेजस्वी प्रकाश से शमिता शेट्टी को 'दबंग' और 'बॉसी' कहने के बारे में सवाल किया। पत्रकार ने तेजस्वी से पूछा, " आप हमेशा शमिता शेट्टी को 'दबंग' और 'बॉसी' कहती हैं और दूसरी ओर जब आप पूरा दिन करण कुंद्रा को अपने इशारों पर चला रही हैं, तो वो क्या है, आप भी तो करण पर हावी हैं? शमिता ने पत्रकार के सवाल पर ताली भी बजाई थी।

बता दें कि श्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 15 में प्रवेश करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+