BB15:'डॉक्टर के पेशे को लेकर आपने मुझे जज किया है गीता कपूर', कोरियोग्राफर पर भड़के उमर रियाज
BB15:'डॉक्टर के पेशे को लेकर आपने मुझे जज किया है गीता कपूर', कोरियोग्राफर पर भड़के उमर रियाज
मुंबई, 10 जनवरी: बिग बॉस 15 के रविवार को आए वीकेंड का वार में शो के कंटेस्टेंट उमर रियाज को घर से निकाल दिया गया है। बिग बॉस के इस फैसले से उमर रियाज के फैंस चौंक गए हैं। प्रतीक सहजपाल के साथ इस हफ्ते हुए आक्रामक झगड़े के बाद उमर रियाज को चेतावनी दी गई थी और कहा गया था कि उनका फैसला अब जनता के द्वारा किया जाएगा, इससे पहले भी हिंसा को लेकर उमर को बिग बॉस और सो के होस्ट सलमान ने कई बार चेतावनी दी थी। अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ उमर अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा में थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उमर ने ट्विटर पर कोरियोग्राफर गीता कपूर पर निशाना साधा है और कहा है कि डॉक्टर के पेशे के लिए उन्हें गीता ने जज किया है। वीकेंड के वार में गीता कपूर ने उमर को लेकर कहा था कि उनके गुस्से को देख उनका भरोसा इस प्रोफेशन से उठ जाएगा। आइए जानें क्या है पूरा माजरा?

'उमर मैं कभी भी आपके जैसे डॉक्टर के पास नहीं जाऊंगी...'
कोरियोग्राफर गीता कपूर ने उमर रियाज के हिंसक व्यवहार के लिए उनकी खिंचाई की और कहा कि वह कभी भी उनके पास इलाज के लिए नहीं जाना चाहेंगी। गीता बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में रविवार को सलमान खान के साथ बतौर गेस्ट नजर आईं। गीता ने उमर से कहा, "मैं उन्हें बिल्कुल नहीं जानती और मैं उन्हें सिर्फ शो के कारण जानती हूं। उन्होंने कहा था कि उनका पेशा एक सर्जन का है। मैं उमर से कहना चाहूंगी कि जब आप इस घर से बाहर आएंगे, तो मैं 'मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आपके जैसे आक्रामकता वाले व्यक्ति के साथ मिला जाए।''

गीता कपूर ने कहा- मैं डरती हूं उमर ...
गीता कपूर ने आगे कहा, "मैं डरती हूं क्योंकि आप (उमर) अपना धैर्य खो देते हैं। आप उस समय यह भी नहीं समझते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। मेरे लिए, यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि आप एक ऐसे पेशे में हैं जिसके लिए शांत दिमाग की जरूरत होती है, आपको एक सर्जरी के दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने होते हैं, जिसे आप इतने आक्रामक रवैये के साथ नहीं ले सकते। मेरे लिए, मुझे आपके लिए बहुत बुरा लगता है क्योंकि काश आप ऐसे नहीं होते। उमर रियाज मैंने इस घर में देखा है मेरे भरोसा उठ जाएगा।''

'गीता कपूर आपने मुझे TV पर नीचा दिखाया है...'
गीता कपूर की इस टिप्पणी का जवाब उमर ने घर से बाहर निकलने के बाद ट्वीट कर दिया। उमर रियाज ने ट्वीट किया, "गीता कपूर आपने एक डॉक्टर के रूप में मेरे पेशे और एक रियलिटी शो में मेरे व्यवहार को मिला दिया है, दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर आपने मुझे जज किया है। मेरा रिएक्शन हमेशा मेरे प्रति एक ऐसी कार्रवाई पर रहा है जिसे आप समझने में असफल रही हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपने मेरे बारे में एक कहानी बनाने के लिए नेशनल टीवी पर मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की है।''

गीता मैम...कोरोना के वक्त मैंने दिन-रात काम किया: उमर
उमर रियाज ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'गीता कपूर मैम आपने सिर्फ मेरे गुस्से के बारे में लोगों को बताया। जब पूरे भारत में कोरोना वायरस ने दस्तक दी, तो मैं अपने हेल्थ के बारे में सोचे बिना अपने देश और अपने लोगों की सेवा करने के लिए पूरे दिन-रात काम कर रहा था क्योंकि मुझे विरासत में यही मिला है जो सेवा करना और देना है और अपने बारे में सोचना नहीं है।''

उमर ने कहा- जनता मुझे कभी बाहर नहीं निकाल सकती
उमर रियाज ने अपने एक अन्य ट्वीच में अपनी फैंस को धन्यवाद कहा है। उमर ने ट्वीट किया, '' मेरी जनता, मेरी आर्मी, कभी मुझे बाहर निकाल दे, सपोर्ट ना करे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये बिल्कुल नहीं हो सकता है। मैं भारत और दुनिया भर में अपने हर एक प्रशंसक को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उमर कर सकते हैं बिग बॉस में एंट्री
बिग बॉस के निर्माताओं ने लगभग 15 दिनों के लिए शो को और भी बढ़ाने का फैसला किया है। पहले ये खबर आई थी कि शो 16 जनवरी को खत्म हो जाएगा लेकिन अब ये 2 हफ्ते और अधिक चलने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री कर सकते हैं। उम्मीद है कि उमर रियाज अपने फैंस की लगातार डिमांड की वजह से शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। उमर के अलावा राजीव अदतिया और विशाल कोटियन के भी नाम वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं।
@geetakapur u have intermingled my profession as a doctor and my behaviour in a reality show and judged me. My rxn has always been on an action towards me which u failed to understand. Its so unfortunate that you tried to demean me on national tv jus to set a narrative about me.
— Umar Riaz (@realumarriaz) January 9, 2022
@geetakapur maam, ill tell u my inherit nature. When covid hit all india,i was the one working all day night to serve my country and my people without thinking about my health coz that is what i got in inheritance which is to serve and to give and not think about myself.
— Umar Riaz (@realumarriaz) January 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications