Bigg Boss 15: क्या था तेजस्वी प्रकाश का वो डर्टी गेम, जिसे देखकर लोग उन्हें कह रहे 'सेल्फिश नागिन'
नई दिल्ली, 06 नवंबर: टीवी के सबसे दिलचस्प शो में से एक बिग बॉस 15 का प्रसारण जारी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स में लड़ाई-झगड़ा खूब देखने को मिल रहा। शुरू में तो तेजस्वी प्रकाश ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब वो बहुत से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनके 'डर्टी गेम' को बताया जा रहा है।

गिफ्ट देने से किया इनकार
दरअसल मायशा और उमर रियाज कैप्टेंसी टास्क कर रहे थे। जिसमें फैमिली को ओर से आए गए गिफ्ट को कंटेस्टेंट्स में बांटना था, लेकिन मायशा ने तेजस्वी को गिफ्ट देने से इनकार कर दिया। जिस पर तेजस्वी ने फिर से मायशा से गिफ्ट के लिए पूछा। मायशा ग्राउंड पर खड़ीं रहीं और अपनी बात रखते हुए गिफ्ट देने से फिर इनकार कर दिया।

जमकर हो रही आलोचना
गिफ्ट को लेकर दोनों में बहस काफी बढ़ गई। हालांकि, तेजस्वी ने मायशा से कहा कि वो उन्हें बाद में ईंधन दे देंगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और बहुत से लोगों को तेजस्वी का व्यवहार पसंद नहीं आया। साथ ही कुछ यूजर्स ने उनके खेल को डर्टी गेम बताते हुए उन्हें 'सेल्फिश नागिन' का टैग दे दिया।

लोगों ने बताया कर्म का फल
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह का व्यवहार तेजस्वी का है, वो इस तरह कभी गेम को जीत नहीं पाएंगी। तेजस्वी दिवाली गिफ्ट नहीं मिलने की वजह से रो रही थीं। ये उनके कर्म का फल था। उन्हें याद करना चाहिए कि उन्होंने विशाल कोटियन के साथ कैसा व्यवहार किया था। वहीं पलक ने ट्वीट कर लिखा कि शमिता तो बॉस बनती हैं, लेकिन तेजस्वी डर्टी गेम खेलती हैं।

करण कुंद्रा के आईं करीब
वहीं तेजस्वी और करण कुंद्र में नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों वो दोनों एक दूसरे से दिल की बात करते नजर आए थे। तेजस्वी ने कहा कि मुझे बहुत दिनों से लग रहा था कि मैं आपसे दूर हो गई हूं। आपको अप्रोच करने में मुश्किल हो रही थी। हमने कभी एक दूसरे से ऐसे बात नहीं की, मुझे लगता है कि ये पहली बार है, जब हमारी फुटेज दिखेगी। जब आपने कहा हमारी वाइब्स मैच होती हैं तो हम बात कर सकते हैं, ये अच्छा होगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications