BIGG BOSS 15: 'फूंक ले' गाने निया के साथ थिरके सलमान खान, पूछा जबरदस्त सवाल

मुंबई, 09 जनवरी। लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो बिग-बॉस 15 के होस्ट सलमान खान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह से वीकेंड का वार कार्यक्रम में सलमान खान अपने अलग अंदाज से प्रतियोगियों से बात करतें हैं और शो में आने वाले मेहमानों ने बात करतें हैं वह लोगों को काफी पसंद आता है। इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड में अभिनेत्री निया शर्मा बतौर मेहमान शो पर पहुंचीं, जिनके साथ सलमान खान ने जमकर मस्ती की। यही नहीं शो में सलमान निया के साथ डांस करते हुए भी नजर आएं और निया ने सलमान खान को फूंक ले गाने के डांस स्टेप सिखाएं।

सलमान ने पूछा दूध-लस्सी टाइप गाना भी करोगी या फिर..

सलमान ने पूछा दूध-लस्सी टाइप गाना भी करोगी या फिर..

आज टीवी पर आने वाले एपिसोड की कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर प्रोमो को शेयर किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि निया शर्मा शो पर मेहमान के तौर पर पहुंचती हैं। इस दौरान वह फूंक ले गाने पर डांस करते हुए सलमान को भी इस गाने के स्टेप सिखाती हैं और दोनों मिलकर इस गाने के सिग्नेचर स्टेप पर डांस करते हैं। फूंक ले गाने और निया के पुराने एल्बम दो घूंट के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने मस्ती भरे अंदाज में पूछा क्या आप कभी दूध-लस्सी टाइप के भी गाने करेंगी या फिर हमेशा घूंट और फूंक ले जैसे ही गाने करेंगी।

 सलमान संग खूब की मस्ती

सलमान संग खूब की मस्ती

सलमान के इस दिलचस्प सवाल पर निया कहती हैं कि क्या आप मेरे साथ डांस करेंगे। मैंने आपको देखा है कि आप हर किसी के साथ परफॉर्म करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आपने कभी भी मेरे सा परफॉर्म किया है। इसके बाद निया सलमान को डांस करने के लिए आगे बुलाती हैं और फूंक ले गाने पर परफॉर्म करती हैं। इस दौरान सलमान खान निया के डांस स्टेप को फॉलो करने की कोशिश करते हैं और धीरे-धीरे वह मुस्कुराते हुए डांस स्टेप को और बेहतर करने लगते हैं।

बिग-बॉस के घर में कौन सबसे पकाऊ

बिग-बॉस के घर में कौन सबसे पकाऊ

बता दें कि फूंक ले गाना को निखिता गांधी ने गाया है। इस गाने में निया शर्मा वीडियो में डांस करती दिखती हैं। इस गाने को बिग बॉस 15 के शो में प्रमोट करने के साथ ही निया शो में प्रतियोगियों को चैलैंज देती नजर आती हैं। इसके अलावा एक अलग प्रोमो में देखा जा सकता है कि निया बिग बॉस के घर में रह रहे लोगों से बात करती हैं और कहती हैं कि बिग बॉस का घर पेड़ की तरह है, जिसपर कुछ कच्चे फल हैं और कुछ पके हुए फल। आज हम इसी तरह का एक टास्क करेंगे कि घर में सबसे पकाऊ कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+