राखी सावंत के पति रितेश की असली बीबी आई सामने, बोलीं-वो मुझे बेल्ट से पीटता था, कई चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली, 10 दिसंबर: 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत ने साल 2019 में अचानक अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि उनके पति को किसी ने नहीं देखा था। लेकिन नए सीजन में राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ घर में आई थीं। अब रितेश को लेकर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। रितेश की असली पत्नी मीडिया के सामने आई हैं। रितेश पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी और बच्चा बिहार में रहते हैं। रितेश की पत्नी और बच्चे के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

रितेश की 'असली' पत्नी का नाम स्निग्धा प्रिया है
तस्वीरों में, रितेश को लाल रंग के सफा के साथ एक लाल रंग की शेरवानी पहने देखा जा सकता है और उनकी दुल्हन को लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहने देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीरें में वे एक बच्चे के साथ मंच पर बैठे दिख रहे हैं। रितेश की पत्नी और बच्चे के साथ कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। राखी सावंत के तथाकथित पति रितेश की 'असली' पत्नी का नाम स्निग्धा प्रिया है। उनका एक नौ साल का बेटा भी था।

इंटरव्यू में चुौंकाने वाले खुलासे
उन्होंने 'नेशन नेक्स्ट' नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में चुौंकाने वाले खुलासे किए हैं और रितेश पर कई आरोप भी लगाए हैं। स्निग्धा ने कहा कि, मेरी शादी को 7 साल हो गए हैं। शादी 1 दिसंबर 2014 को बेतिया, बिहार में हुई थी। लास्ट टाइम ये 11 जुलाई 2019 को बिहार आए थे और हम लोग 10 दिन साथ थे और आसपास का एरिया अच्छे से घूमे थे। मेरे पास कुछ स्क्रीनशॉट्स हैं। मुझे ऐसा लगता है कि बीच-बीच में अपने बच्चे से भी बात करनी चाहिए। मैं उनको बेटे के लिए थोड़ा सा इमोशनल करती थी। उस वक्त वो वॉट्सऐप पर जो कॉल करते थे, उसका स्क्रीनशॉट है।

'छोटी सी बात पर मुझे बहुत पीटा था रितेश ने'
रितेश की पत्नी ने कहा कि, मैंने कहा कि आप जाओ ना। मैं कौन सा रोक रही हूं। तो उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर जो एक केस चल रहा है उसकी वजह से। दरअसल 2017 में पूरी फैमिली आई थी और इन्होंने एक छोटी सी बात पर मुझे बहुत पीटा था। मेरे यहां पर (दाहिनी आंख के ऊपर के निशान दिखाते हुए) बहुत से कट हैं। ब्लीडिंग हो गई थी पूरी। फिर हॉस्पिटल ले जाकर स्टिचिंग करवाई थी।

'नर्स के फोन लेकर पापा को इन्फॉर्म किया था'
स्निग्धा प्रिया ने खुलासा किया है कि, ये 18 फरवरी 2017 की बात है। मुझे सब याद है। ये जब हुआ था तो उस वक्त फैमिली आई थी और हम नॉर्मल सी बात पर बहुत ज्यादा पीटा। आप ये सोच लो कि 10 बजे से लेकर 2 बजे तक बेल्ट से....मेरे पास पिक्स (तस्वीरें) पड़ी हैं, जिनमें मुंह पर चोट और ब्लीडिंग दिख रही है। मैं तब चेन्नई में थी और लैंग्वेज की प्रॉब्लम थी तो जब हॉस्पिटल गई तो वहां नर्स के फोन लेकर पापा को इन्फॉर्म किया था।

'अगर में उस दिन रुक जाती तो जिंदा ना होती'
उन्होंने बताया कि, मेरा भतीजा आया और पूछा कि बुआ करना क्या है तो मैंने कहा कि मुझे जाना है। क्योंकि वो जिस तरह से मार रहे थे ना, अगर मैं उस वक्त रुक जाती तो आज (जिंदा) नहीं होती। वो बंदा एकदम बेखबर मार रहा था। उसे खुद नहीं पता था कि वो क्या कर रहा है। छोटी-मोटी लड़ाई तो होती थी, लेकिन फिर ज्यादा हो गया था। मुझे ये था कि ये बंदा परेशान होकर मुझे पीट तो देगा। लेकिन इसे खुद भी नहीं पता चलेगा और मैं मर भी गई तो बाद में फिर क्या।

'रितेश के घरवालों ने मुझसे 30 लाख दहेज मांगा था'
उन्होंने बताया कि, शादी के वक्त जब हम होटल पहुंचे तो उनके घरवालों ने बोला कि मेरा बेटा तो आईआईटी में है, 4 लाख कमाता है। बेंगलुरू में फ्लैट है और फिर 30 लाख दहेज में मांग लिए। पापा को गुस्सा आ गया। यूके, अमेरिका में कोई बिजनस नहीं- ये बैतिया बिहार से हैं। मैं जितना जानती हूं कि ये शादी से पहले कुछ भी नहीं थे। इन्होंने 25 लाख जो लिए वो भी फिक्स्ड डिपॉजिट कर दिए। अगर इनको राखी सावंत जैसी ही वाइफ चाहिए थी तो फिर मुझे क्यों कहते थे कि घूंघट करो। ऐसे रहो? ये राखी के पीछे सिर्फ पैसों और शोहरत की वजह से गए हैं। अगर आज भी इस बंदे को कोई और मिल जाएगा तो ये उससे शादी करने के लिए तैयार रहेगा। ये किसी के नहीं हो सकते क्योंकि इनका एक ही मकसद है पैसे कमाना।

'रितेश किसी कंपनी के मालिक नहीं हैं'
प्रिया ने बताया कि, फाइनेंशियली ये बंदा कुछ भी नहीं है। सैलरी पैकेज अच्छा है। जब मैं शादी करके गई थी तो इनके पास सिर्फ 2 टी-शर्ट थीं। 4-5 जींस थीं जो फटी हुई थीं। मैंने अपने पैसों से एक-एक चीज इन्हें खरीदकर दी है, उसका रिकॉर्ड है। स्निग्धा प्रिया ने खुलासा किया है कि रितेश ना तो किसी कंपनी के मालिक हैं और ना ही उनका विदेश में कोई बिजनस है। उन्होंने रितेश को 'सनकी' कहा और मारपीट करने तक का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications