Bigg Boss 15: राखी सांवत ने रितेश को लेकर कहा- दुनिया का पहला पति है जो अपनी बीवी के बाजू में नहीं बैठता है
मुंबई। बिग बॉस 15 अब अपने अंतिम चरण पर है, जिसमें खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। एक तरफ टास्क के जरिये शो को मजेदार बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्य खुद ही हर रोज नया हंगामा कर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इसी क्रम में वाइल्ड कार्ड से एंट्री ले चुकीं राखी सांवत बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ बड़ा कर रही हैं। पहली बार उन्होंने नेशनल टीवी पर लोगों को अपने पति रितेश से मिलाया। वहीं अब राखी और रितेश के बीच खटपट होती हुई नजर आ रही है।

रितेश ने राखी से कहा- तुम्हारे साथ बैठना बेकार है
लेटेस्ट एपिसोड में राखी अपने पति रितेश से बात करते हुए कहती हैं कि तुम्हारे प्रति मैं पसेसिव हूं मगर तुम मुझे हमेशा ठुकराते हो या अवॉइड करते हो। तुम मुझसे कब तक दूर रहोगे। इस पर राखी के पति रितेश ने जवाब देते हुए कहा कि तुम सिर का दर्द मत करो। मेरा हाथ छोड़ो। इसके बाद यह कहते हुए रितेश चले गए कि तुम्हारे साथ बैठना बेकार है।

राखी ने तेजस्वी के साथ बांटा दुख
इसके बाद राखी ने तेजस्वी के साथ बैठकर अपनी भावनाएं जाहिर की। राखी ने तेजस्वी से कहा कि दूसरी लड़कियां उसको अच्छी लगती हैं। मेरे साथ तो बात ही नहीं करता है। दुनिया का पहला पति जो बीवी के बाजू में नहीं बैठता है। इसके अलावा राखी ने कहा कि अपनापन कभी दिखाया ही नहीं। ये क्या घर बसाएगा। तकलीफ होती है। बहुत अफेक्टेड हूं। ये सब मुझे दर्द देता है। इसके बाद राखी ने यह कहते हुए बात खत्म की कि इससे बेहतर होता कि इसके जैसा पति ही नहीं होता। एक व्यक्ति अकेला रह सकता है।

राखी ने अभिजीत से कहा था कि क्या आप मीका सिंह हैं
वहीं देवोलीना से किस मांगने पर राखी और रितेश ने पहले अभिजीत बिचुकले को कहा कि ' दादा आप जो कह रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है, आपको ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं करनी चाहिए थी' जिस पर अभिजीत ने कहा कि 'अरे मैंने कुछ गलत नहीं किया, गाल पर तो पप्पी बच्चों को भी दी जाती है, मैं भी देता हूं' जिसे सुनते ही राखी भड़क गईं और बोलीं कि 'क्या आप यहां KISS के लिए हैं, क्या आप मीका सिंह हैं? जब तक औरत तैयार ना हो तब तक कहीं पर भी किस नहीं किया जा सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications