Bigg Boss 15: राखी ने लगाया शमिता शेट्टी पर आरोप, कहा- 'इसने मेरे ब्रेस्ट पर मारा, डैमेज हो सकता था'

मुंबई, 24 दिसंबर। 'बिग बॉस 15' में 'हाईवोल्टेज ड्रामा' जोर-शोर से जारी है, वैसे भी राखी सावंत जहां हो वहां पर ड्रामा ना हो भला कैसे हो सकता है। 'टिकट टू फिनाले टास्क' जीतने के लिए हर कंटेस्टेंट जी जान लगा रहा है तो वहीं राखी का बिगबॉस के और सदस्यों के साथ रोज एक नई कहानी देखने को मिल रही है। राखी का सबसे ज्यादा पंगा अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ हो रहा है क्योंकि राखी के हर वार पर तीखा जवाब शमिता ही देती है, वो शो की संचालक राखी पर कई बार चीटिंग करने का भी आरोप लगा चुकी हैं।

शमिता और राखी हुआ झगड़ा

शमिता और राखी हुआ झगड़ा

हद तो तब हो गई जब राखी पर देवोलीना भट्टाचार्जी को एक टास्क में जबरदस्ती जीतने का आरोप लगाकर शमिता उन पर जोर-जोर से चिल्लाने लग गईं, जिस पर राखी ने भी पलटकर उन्हें उन्हें जवाब दिया और उसके बाद दोनों के बीच जोर-जोर से लड़ाई शुरू हो गई।

शमिता ने राखी को दिया धक्का

दोनों लड़ते-लड़ते एक-दूसरे के काफी करीब आ गए तो शमिता ने चिल्लाते हुए उन्हें पीछे हटने को कहा, जब राखी नहीं मानीं तो शमिता ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके बाद तो जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

'इसने मेरे ब्रेस्ट पर मारा, डैमेज हो सकता था'

'इसने मेरे ब्रेस्ट पर मारा, डैमेज हो सकता था'

राखी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और कहने लगीं कि 'शमिता ने उनके ब्रेस्ट पर मारा है, उनका ब्रेस्ट डैमेज हो सकता था।' राखी ने कहा कि 'बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उनको अपनी बॉडी के कुछ अंगों की सर्जरी करानी पड़ी थी लेकिन अब उम्र बढ़ने के साथ-साथ पोज का इश्यू हो गया है। बॉडी के अंदर कोलेजन की बॉल होती है, जो कि फट सकती है और उसका जहर बॉडी में फैल सकता है।'

शमिता ने जानबूझकर मेरे ब्रेस्ट पर पुश किया

राखी ने कहा कि 'शमिता ने जानबूझकर मेरे ब्रेस्ट पर पुश किया, हालांकि दर्द नहीं हुआ लेकिन उससे वो डैमेज हो सकता था।'

राखी झूठ बोल रही हैं: शमिता शेट्टी

राखी झूठ बोल रही हैं: शमिता शेट्टी

राखी के इस तरह से रोने पर शमिता ने कहा कि 'राखी झूठ बोल रही हैं, मैंने उनके ब्रेस्ट पर नहीं मारा था, मैंने कंधे पर पुश किया था' लेकिन राखी कहती हैं कि 'वो नहीं शमिता झूठ बोल रही हैं, मैं अपनी मां की कसम खाकर कहती हूं कि उसने मेरे ब्रेस्ट पर मारा है और ये खतरनाक हो सकता था।' राखी और शमिता का ये वाकयुद्ध काफी देर तक चलता रहा।

जमकर शमिता को खरी-खोटी सुनाई

जमकर शमिता को खरी-खोटी सुनाई

हालांकि राखी के इस तरह से रोने से बिगबॉस हाउस के और लोग राखी के सपोर्ट में उतर आए और उन्होंने जमकर शमिता को खरी-खोटी सुनाई और माफी मांगने को कहा लेकिन शमिता इस बात के लिए रेडी नहीं हुईं।

राखी पर भड़के यूजर्स

तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग राखी पर ही गुस्सा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि वो जानबूझकर Breast Implants का ड्रामा खेल रही हैं। वो किसी भी हद तक जा सकती हैं और ये वाकई में काफी शर्मानक है। फिलहाल राखी और शमिता दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं और लोग दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+