Bigg Boss 15 में राकेश बापट शमिता शेट्टी को शादी के लिए करेंगे प्रपोज! जानें सच्‍चाई

नई दिल्‍ली, 08 नवंबर। बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद बिग बॉस सीजन 15 में एंट्री लेने वाले तुम बिन फेम अभिनेता राकेश बापट ने शो में अपनी रणनीति और अपनी प्रेमिका शमिता शेट्टी के बारे में बात की। बात दें राकेश पिछले हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल हुए। राकेश बापट और शमिता शेट्टी 'एक-दूसरे के प्यार में पड़ चुके हैं जब उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में एक साथ काम किया था।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: Akasa Singh हुईं Bigg Boss हाउस से बाहर, Tweet कर किए कई खुलासे | वनइंडिया हिंदी

    मैं पवेलियन वापस आ गया हूं

    मैं पवेलियन वापस आ गया हूं

    मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में राकेश बापट ने कहा ऐसा लग रहा है कि मैं पवेलियन वापस आ गया हूं। यह अब मेरे लिए परिचित प्‍लेस है। कहीं न कहीं मैं बिग बॉस का हिस्सा बनने से चूक रहा था, जो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये मेरे साथ होगा। खासकर जब मैं घर के अंदर ओटीटी में भाग ले रहा था। जब मैंने ओटीटी सीरीज में भाग लिया, तो मैं थोड़ा नर्वस था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं, लेकिन मैं इस बार इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।

    क्या शो में शमिता को शादी करने के लिए प्रपोज करने वाले है?

    क्या शो में शमिता को शादी करने के लिए प्रपोज करने वाले है?

    राकेश ने कहा मैं शमिता को कभी भी नेशनल टेलीविजन पर शादी के लिए प्रपोज नहीं करूंगा। यह एक बहुत ही पर्सनल फीलिंग है। जब भी होना होगा, यह शो के बाहर होगा। यह हमारे लिए बेहद खास पल होने जा रहा है। राकेश ने कहा शमिता और मैं एक कपल होंगे। लेकिन साथ ही हम अपने व्यक्तिगत खेल भी खेलेंगे। हम निश्चित रूप से एक दूसरे के खिलाफ नहीं होंगे।

    शमिता शेट्टी के खेल के बारे में क्‍या बोले राकेश?

    शमिता शेट्टी के खेल के बारे में क्‍या बोले राकेश?

    शमिता शेट्टी के खेल के बारे में आपका क्या कहना है? इसके जवाब में राकेश ने कहा वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है, और मैं उसे अक्सर मुझे याद करते हुए देखता हूं। मुझे भी उसकी याद आ रही थी और इसलिए मैंने बिग बॉस के घर के अंदर जाने के बारे में सोचा। साथ ही शमिता जो सही है उसके लिए स्टैंड लेती हैं, उसने हमेशा वही किया है। वह अपने विचारों को लेकर बहुत मुखर रहती हैं। मुझे उस पर वास्तव में गर्व है।

    आप यहां भी अपने को क्‍या कूल रख पाएंगे?

    आप यहां भी अपने को क्‍या कूल रख पाएंगे?

    मीडिया ने जब सवाल किया कि ओटीटी वर्जन में फाइट में फिजिकल नहीं होते हैं, हालांकि, मौजूदा कंटेस्टेंट काफी फिजिकली एग्रेसिव हैं। तो क्या आपको लगता है कि आप यहां भी स्‍वयं को कूल रख पाएंगे ? इसके जवाब में राकेश बापट ने कहा मैं एक इंसान के तौर पर रातों-रात बहुत ज्यादा बदलने वाला नहीं हूं। उन्‍होंने कहा बेशक मुझे अपनी राय रखने के लिए आवाज उठाने की जरूरत है लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि हमें शांत रहने की जरूरत है। मेरा अब भी मानना ​​है कि किसी को तर्क-वितर्क में भी फिजिकल होने की जरूरत नहीं है, विशेष रूप से कलाकारों को जिन्‍हें अपने चेहरे की देखभाल करने की जरूरत है क्योंकि हम इसी से रोटी कमाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+