Bigg Boss 15: क्या गे हैं ईशान सहगल? राजीव से लड़ाई में खुद ही कह दी ये बात
मुंबई, 27 अक्टूबर: बिग बॉस-15 में ईशान सहगल लगातार चर्चा में हैं। खासतौर से जब से राजीव आदित्य ने बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री ली है, कई चीजें बदल गई हैं। राजीव और ईशान के बीच काफी बढ़िया दोस्ती भी देखी गई और दोनों के बीच अफेयर तक होने की बात कुछ लोगों ने कह दी। हालांकि अब दोनों के बीच मायशा को लेकर झगड़ा हो गया है। जिसके बाद ईशान ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर भी जवाब दिया है।

शो में दिखेगा ईशान-राजीव का झगड़ा
आने वाले एपिसोड में ईशान और राजीव के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि ईशान राजीव के साथ चीजों को सुलझाने की कोशिश करता है लेकिन बात ज्यादा बिगड़ जाती है। राजीव इसके बाद ईशान के बर्ताव में बदलाव के लिए मायशा अय्यर को दोषी ठहराता है। जिसके बाद मायशा भी इसमें शामिल हो जाती है।

ईशान बोले- मैं गे नहीं, स्ट्रेट हूं
प्रोमो में राजीव मायशा की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि वह ईशान के बहुत करीब हैं। इस पर ईशान राहुल से कहते हैं कि वो चीजों को ऐसे ना मिलाए। इसके बाद वो कहते हैं कि राजीव की बातों से उनको लेकर कई तरह के शक पैदा हो रहे हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं स्ट्रेट हूं। राजीव की बातों से ऐसा लग रहा है जैसे कुछ है लेकिन वैसा कुछ नहीं है।

ईशान ने मायशा से भी की थी बात
हाल ही में ईशान सहगल मायशा अय्यर से भी अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बात करते दिखे थे। ईशान ने मायशा से कहा था कि इस शो से बाहर जाने के बाद आपको लोगों से मेरे बारे में ये सुनने को मिल सकता है कि मैं बाइसेक्शुअल हूं लेकिन तुम्हें उनकी नहीं बल्कि आप मेरी बातों पर यकीन करना है। ईशान और मायशा के बीच शो में काफी नजदीकी देखी गई है।

कौन हैं ईशान सहगल
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल एक मॉडल और अभिनेता हैं। वो बॉडीबिल्डर भी हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले ईशान सहगल जेट एयरवेज में क्रू मेंबर थे। अभिनेता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जल्द ही वो नौकरी छोड़ दी। जिसके बाद ईशान को एमटीवी के शो फनाह में एक भूमिका मिली। वह 'कौशिकी' सीरीज का भी हिस्सा थे। ईशान मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। ईशान ने भी स्टार प्लस के चर्चित शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications