BB 15 Finale: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं शहनाज गिल, सलमान भी नहीं रोक पाए आंसू
मुंबई, 29 जनवरी: रियलटी शो 'बिग बॉस' का 15वां सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले में एक तरफ बढ़ चुका है। आज यानी 29 जनवरी से यह शुरू होने जा रहा है, जिसका विजेता रविवार (30 जनवरी) को जीत की ट्रॉफी उठाएगा। बिग बॉस 15 के फिनाले में शहनाज गिल अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनको स्पेशल ट्रीब्यूट देने आ रही है, जिसकी एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको देखकर उनके फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

स्पेशल ट्रीब्यूट देने आ रहीं शहनाज गिल
दरअसल, 'बिग बॉस 15' के फिनाले में 13वें सीजन के विनर रहे दिवंगत टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल ट्रिब्यूट देने पहुंचीं थी, जिसका एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे की शहनाज मंच पर आती है तो वो भावुक हो जाती हैं, सलमान खान उनको रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।

शहनाज गिल रह गईं अकेली
बता दें कि 'बिग बॉस' वो ही जगह है, जहां सिद्धार्थ शुक्ला से पहली बार पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल की मुलाकात हुई थी। और यहां से उनका रिश्ता इतना आगे बढ़ गया था कि उनके फैंस इस जोड़ी को सिडनाज कहकर बुलाते थे, लेकिन अफसोस सिद्धार्थ शुक्ला का बीते साल सिंतबर में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया और अब शहनाज गिल अकेली रह गईं।

शहनाज और सलमान को आईं सिद्धार्थ की याद
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शहनाज गिल स्टेज पर आती हैं। ऐसे में पहले तो मुस्कुराते हुए सलमान के पास पहुंचतीं है, लेकिन फिर थोड़ी देर में भावुक होती हुईं नजर आती हैं। सलमान खान उनसे कहते ही कि अरे ना, जिसके जवाब में शहनाज कहती हैं कि आपको देखकर इमोशनल हो गईं। इसके बाद सलमान शहनाज को गले लगाते हैं और दोनों ही लोगों के आंखों में आंसू साफ नजर आते हैं।

सुपरस्टार की आंखों में आंसू
वहीं सोशल मीाडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। शायद यह पहला मौका होगा, जब सलमान खान इस तरह से भावुक हुए हैं। वीडियो में साफ सुपरस्टार की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस के स्टेज पर अक्सर गुस्सा करने वाले सलमान का ये रूप पहली बार नजर आया है। आप भी देखिए भावुक कर देने वाला वीडियो..(खबर के अंत में)

इन लोगों में से बनेगा एक विनर
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल ,रश्मि देसाई, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टॉप 6 में हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट बिग बॉस का विजेता चुना जाएगा, जो रविवार को बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications