शाहरुख खान के बेटे आर्यन के लिए बड़ी राहत, NCB नहीं मांगेगी आगे की कस्टडी

मुंबई, 04 अक्टूबर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जिस तरह से रविवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया उसके बाद आर्यन के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वह आर्यन खान की आगे की कस्टडी की मांग नहीं करेगी। आर्यन को रविवार को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। आज आर्यन खान के वकील उनकी जमानत की याचिका दायर करेंगे। बता दें कि आर्यन के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को भी एनसीबी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप है।

aryan

Recommended Video

      Mumbai Cruise Drug Party: NCB का खुलासा, Aryan Khan ने ऐसे छिपाकर रखे थे ड्रग्स | वनइंडिया हिंदी

      एनसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी तीन आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि पांच अन्य आरोपियों नुपुर, इश्मीत सिंह, मोहक जयसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत चोकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि एनसीबी को इस बात की जानकारी मिली थी कि इंप्रेस क्रूज शिपर रेव पार्टी होने जा रही है1, जिसके बाद एनसीबी ने यहां छापेमारी की। जहां से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, 22 एमडीएम की टैबलेट, 1.33 लाख रुपए नगद बरामद किया गया।

      अपने लिखित बयान में आर्यन खान ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लिखा, मुझे अपनी गिरफ्तारी का आधार पता है, मैंने इस बारे में अपने परिवार को भी जानकारी दे दी है। गौर करने वाली बात है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर उनसे मिलने के लिए सलमान खान पहुंचे थे। कुछ देर की मुलाकात के बाद सलमान खान वहां से रवाना हो गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद से लगातार बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शाहरुख खान का समर्थन किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+