अभिषेक मल्हान के साथ हुई ये बड़ी घटना, लाखों रुपए की हुई चोरी, iPhone खरीदने के लिए.....

Abhishek Malhan: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के रनर अप और फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो के बाद से सोशल मीडिय पर छाए रहते हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान ने हमेशा अपने व्लॉग्स के जरिए लोगों को अपनी जिंदगी का अपडेट दिया है। फिलहाल अभिषेक मल्हान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में उनके साथ एक भयानक घटना घट गई है और उन्होंने अपने व्लॉग में इसके बारे में खुलासा किया है।

अभिषेक मल्हान के 1.5 लाख रुपए हुए चोरी
अभिषेक मल्हान ने अपने व्लॉग में बताया है कि ट्रैवेल करने के दौरान उनके 1.5 लाख रुपये चोरी हो गएहैं। खबर है कि यूट्यूबर अभिषेक मल्हान एक इंटरव्यू के लिए कहीं जा रहे थे और समय उनके लाखों रुपए चोरी हो गए हैं। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को इसकी झलक भी दिखाई है।

Abhishek Malhan

अभिषेक ने बताया- सारे पैसे कैश में थे
अभिषेक मल्हान ने अपने व्लॉग में बताया कि कैसे उनके पैसे खो गए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी जिंदगी में पहली बार इतने पैसे कैश लेकर कहीं जा रहे थे। उन्होंने कहा- मैंने अपनी लाइफ में कभी भी इतनी बड़ी रकम कैश में नहीं रखी। मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे सारे पैसे कैसे खो गए।

आईफोन खरीदने वाले थे अभिषेक मल्हान
अभिषेक मल्हान ने आगे बताया- मुझे किसी को गिफ्ट देने के लिए एक आईफोन खरीदना था और इसके लिए मुझे ये पैसे मिले थे लेकिन अब मेरे पास ये पैसे नहीं है। मेरे पैसे चोरी हो गए हैं। मेरे पापा ने मुझसे पैसों को लेकर सावधान रहने के लिए कई बार कहा था और फिर भी ये मुझसे खो गए। उन्होंने आगे कहा- मैंने नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी चीज का सामना करना पड़ेगा। ये बहुत डरावना है और मुझे नहीं पता कि अब इसके बारे में क्या करना है। काश मैं थोड़ा और सतर्क हो जाता।

लोगों ने अभिषेक को दी ऐसी सलाह
अभिषेक मल्हान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं। वहीं अभिषेक के फैंस ने अपनी बात रखी और उनके लिए चिंता भी जताई। फैंस ने अभिषेक को शांत रहने के लिए कहा है और हर चीज के बारे में सावधान रहने और परेशान न होने की भी सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+