Badhaai Do: दो समलैंगिकों को रोमांस करते देख क्या था भूमि पेडनेकर की मां का रिएक्शन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 12 फरवरी: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। उनकी फिल्में यूनिक रहती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। 11 फरवरी को उनकी नई फिल्म 'बधाई दो' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने लेस्बियन महिला का किरदार निभाया है। भूमि चाहती हैं कि उनके फैन्स इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देखें। साथ ही उनकी मां का क्या रिएक्शन था, उसका भी खुलासा उन्होंने किया है।

मां के बगल बैठकर देखी फिल्म

मां के बगल बैठकर देखी फिल्म

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में भूमि ने कहा कि 'बधाई दो' निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म है, जिसे आपको परिवार के साथ देखने की आवश्यकता है। ये प्यार का जश्न मनाने के बारे में है। कुछ बातों को करने के लिए हम समाज में असहज रहते हैं, इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म में थोड़ी कॉमेडी डाल दी। भूमि के मुताबिक उन्होंने पहली बार मां के बगल में बैठकर फिल्म देखी।

मां का था ये जवाब

मां का था ये जवाब

एक्ट्रेस के मुताबिक मां ने उनकी पसंद को स्वीकार किया, जबकि उन्होंने कभी एक ही जेंडर के लोगों को रोमांस करते नहीं देखा था। फिल्म देखने के दौरान ही भूमि ने अपनी मां से पूछा कि क्या वो मुझे एक महिला के साथ रोमांस करते देख अलग महसूस करती हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया- बिल्कुल भी नहीं।

खुद को बनाया अच्छा इंसान

खुद को बनाया अच्छा इंसान

भूमि ने आगे कहा कि फिल्म में काम के दौरान वो एक व्यक्ति की तरह बदलीं और खुद का एक अच्छा वर्जन बनकर सामने आईं। वो अब खुद को अच्छा इंसान समझती हैं, जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा। एक्ट्रेस ने खुशी जताई है कि दर्शकों को उनकी फिल्म पसंद आएगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म बधाई दो की कहानी पुलिस अधिकारी शार्दुल और स्पोर्ट्स टीचर सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भूमि सुमन के रोल में हैं, जो स्पोर्ट्स टीचर हैं, राजकुमार राव फिल्म में पुलिस अफसर बने हैं। भूमि लेस्बियन तो राजकुमार गे के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों अपने परिवार वालों और समाज को दिखाने के लिए एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इसी पर फिल्म की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+