चार बच्चे पैदा करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर, ऋतिक रोशन को बताया अपना पहला क्रश

मुंबई, 21 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लगातार अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर चर्च में बनी रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। भूमि ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी, शादी, बच्चे, परिवार जैसे कई सवालों के जवाब दिए हैं। जिसके चलते वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने शादी करने के बाद चार बच्चों करने की बात कही है।

चार बच्चे चाहती हैं भूमि

चार बच्चे चाहती हैं भूमि

इंडिया टुडे के ई माइंड रॉक्स कार्यक्रम में भूमि पेडनेकर ने कहा है कि वे बहुत ज्यादा रोमांटिक हैं और उनको बच्चे बहुत पसंद हैं। शादी के सवाल पर भूमि ने कहा, मैं चाहूंगी कि एक दिन मैं भी शादी करूं और मेरे 3-4 बच्चे जरूर हों। हालांकि शादी को लेकर मैं काफी फिल्मी हो जाती हूं। मुझे लगता है कि शादी को लेकर कुछ चीजें हैं जिन्हें लेकर मैं समझौता नहीं करूंगी। अगर मेरी पसंद की चीजें मिल जाती हैं तो मैं शादी करूंगी। भूमि ने कहा कि उनके साथ ये अच्छी बात है कि उनके माता पिता कभी उनको या उनकी बहन को शादी को लेकर नहीं टोकते हैं। ये फैसला वो खुद ही लेंगी।

 ऋतिक रोशन मेरे पहले क्रश

ऋतिक रोशन मेरे पहले क्रश

भूमि पेडनेकर ने फिल्मों को लेकर कहा कि आमिर खान, शाहरुख खान और शाहिद कपूर ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ काम करने की उनकी ख्वाहिश है। भूमि ने इस दौरान ये भी कह कि ऋतिक रोशन उनकी जिंदगी का पहला क्रश रहे हैं। भूमि पेडनेकर को इस साल कोरोना को गया था। इसको लेकर उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद उनकी हेल्थ पर असर पड़ा है। उन्हें लगता है कि उनकी स्किन और बालों पर सबसे ज्यादा असर हुआ है। खासतौर से भूमि ने बताया कि उनके बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं, वो बाल टूटने की समस्या से काफी परेशान हो गई हैं।

Recommended Video

    'सुपर डांसर 4' के सेट पर हुई शिल्पा शेट्टी की वापसी, भावुक होकर पतियों को लेकर कही ये बात
    कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं भूमि

    कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं भूमि

    भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। इसके बाद वो कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'दुर्गामती' थी। इन दिनों भूमि कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें 'बधाई हो' के सीक्लव 'बधाई दो' में वो राजकुमार राव के साथ दिखेंगे। अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' में भूमि काम कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+