'बधाई दो' में लेस्बियन बनने पर भूमि पेडनेकर ने की बात, बताया क्यों अपनी जिंदगी से मानती हैं अलग

मुंबई, 3 फरवरी: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो इस महीने रिलीज हो रही है। ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म चर्चा में हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन महिला के किरदार में नजर आने वाली हैं। भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में अपने रोल और लेस्बियन कम्युनिटी को लेकर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि अपने किरदार के जरिए उन्होंने इस कम्युनिटी की परेशानी को महसूस करने की कोशिश की है।

फिल्म का किरदार मेरी जिंदगी से काफी अलग

फिल्म का किरदार मेरी जिंदगी से काफी अलग

'बधाई दो' में अपने लेस्बियन किरदार को लेकर भूमि ने कहा है कि ये किरदार उनसे बहुत अलग है। मैं वह हूं जिसने अपना जीवन स्वतंत्रता से भरा है लेकिन फिल्म में मेरे किरदार कई बंधनों में बंधा है, उसे उस तरह के विषेशाधिकार नहीं मिले हैं। ये किरदार दरअसल हमारी यौन प्राथमिकताओं को लेकर नहीं है। यह जीवन में आपकी च्वाइस के बारे में अधिक है।

इस तरह के मुद्दों पर ज्यादा काम करना चाहती हूं

इस तरह के मुद्दों पर ज्यादा काम करना चाहती हूं

भूमि का कहना है कि महिलाओं से जुड्डे मुद्दों पर वो ज्यादा काम करना चाहती हैं। उनका कहना हैकि सिनेमा में वह ताकत है कि मनोरंजन के जरिए आप लोगों की सोच बदल सकें। 'बधाई दो' भी एक ऐसी ही कोशिश है। भूमि का कहना है कि महिलाओं पर सेक्शुअल असॉल्ट के मामले उनको बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। इसको लेकर वो कई दफा सोशल मीडिया पर बात भी रख चुकी हैं।

क्या है बधाई दो की कहानी

क्या है बधाई दो की कहानी

फिल्म बधाई दो की कहानी पुलिस अधिकारी शार्दुल और स्पोर्ट्स टीचर सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भूमि सुमन के रोल में हैं, जो स्पोर्ट्स टीचर है, राजकुमार राव फिल्म में पुलिस अफसर बने हैं। भूमि लेस्बियन तो राज कुमार गे के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों अपने परिवार वालों और समाज को दिखाने के लिए वो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इसी पर फिल्म की कहानी है।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

'लैवेंडर विवाह' के कॉन्सेप्ट पर आधारित ये फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार और भूमि के अलावा सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन, नीतीश पांडे और शशि भूषण भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। पहले ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 11 फरवरी कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+