कच्चा बादाम फेम Bhuban Badyakar ने फिर मचाया धमाल, फिर से रचाई शादी
टाइम्स म्यूजिक बंगला पर 'कच्चा बादाम' फेम भुबन बड्याकर का नया गाना ‘होबे नाकी बू’ रिलीज हो गया है।
मुंबई, 27 मई : 'कच्चा बादाम' गाने से रातोंरात मशहूर होने वाले भुबन बड्याकर को कौन नहीं जानता। भुबन को उनके एक ही गाने से सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर दिया था। 'कच्चा बादाम' के बाद अब भुबन ब़ड्याकर एक और धमाल लेकर आए हैं। जी हां! कलाकार ने शादी कर ली है। ऐसा उनकी रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ में हुआ है। दरअसल टाइम्स म्यूजिक बंगला पर भुबन बड्याकर का नया गाना 'होबे नाकी बू' रिलीज हो गया है। यह सॉन्ग एक डांस नंबर है, जिसे भुबन बड्याकर और केशव डे ने अपनी आवाज दी है। इस सॉन्ग को बादल पॉल ने लिखा है। म्यूजिक वीडियो में आप अभिनेत्री पायल मुखर्जी को देख सकते हैं।

भुबन का नया गाना
बताते चलें कि कच्चा बादाम के बाद भुबन अपने फैंस के लिए नया सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसमें वे डांस भी कर रहे हैं। भुबन इस वीडियो में केशब के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में भुबन फिर से शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में भुबन की पत्नी अदुरी भी हैं। इस वीडियो को सौम्यजीत गांगुली ने डायरेक्ट किया है।

भुबन ने दी प्रतिक्रिया
कच्चा बादाम से देशभर में अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाने वाले भुबन ने वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। भुबन कहते हैं कि मैं अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे ये गाना गाने और इसका म्यूजिक वीडियो शूट करते हुए काफी अच्छा लगा। भुबन ने उम्मीद जताई कि उनके नए गाने को दर्शक काफी पसंद करेंगे। केशब डे ने गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये गाना अच्छा बना है, भुबन बड्याकर ने गाने के कुछ हिस्सों को रैप करते हुए गाया है

'कच्चा बादाम' से हुए फेमस
बताते चलें कि भुबन को पहचान 'कच्चा बादाम' गाने से ही मिली। भुबन अपने एक गाने को लेकर वायरल हो गए, जिसके बाद उनके इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियोज बनाए जाने लगे। इतना ही नहीं भुबन को बॉलीवुड में भी पहचान मिल गई। बादशाह के साथ भुबन के गाने ने धमाल मचा दिया था। आज भुबन के अच्छी खासी संख्या में फैंस हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications