Bhojpuri Film: विवाह-3 को मिली शानदार अपोनिंग, निर्माता निशांत उज्जवल ने बताई मूवी में क्या है ख़ास
Bhojpuri Film: छव पर्व पर रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म विवाह 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों का कहना है कि फिल्म बेहद खूबसूरत बनी है। इसे हर वर्ग के लोगों को देखना चाहिए।
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि फिल्म ने एक बार फिर से महिला दर्शकों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया है। 24 नवम्बर को पूरे भारत में 'विवाह 3' मूवी रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म को बिहार में जिस तरह का रिस्पोंस मिला है, इससे उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

निशांत ने कहा कि हमने फिल्म को बड़ी शिद्दत से बनाया है, अब दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए आभार। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, वे अपने परिवार के साथ एक बार ज़रूर यह फिल्म देखें।
फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे ने भी फैंस से इस फिल्म को देखने और प्यार देने की अपील की है। फिल्म जगत के एक्सपर्ट की मानें तो छठ पूजा की छुट्टियों का फिल्म को बेहद फायदा मिल रहा है। वैसे भी फिल्म अच्छी बनी है। यह फिल्म सेटेलाइट पर भी खूब चलने वाली है।
आपको बता दें कि यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म 'विवाह 3' के निर्माता निशांत उज्जवल हैं। इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म 'विवाह 3' में प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नज़र आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications