भोजपुरी फिल्म ‘एक बहू ऐसी भी’ का ट्रेलर आउट, निर्माता ने कहा- सास और बहू के रिश्तों की कहानी...

Bhojpuri Film: वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन और मैडज़ मूवीज़ प्रेजेंट भोजपुरी फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' का ट्रेलर आज आउट हो गया है। यह फिल्म सास और बहू के रिश्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें रिचा दीक्षित केन्द्रीय भूमिका में नज़र आ रही हैं, जो एक बहू के किरदार में हैं।

बहू के रूप में वह इस फिल्म में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाली हैं। फिल्म की कहानी उनके इर्द- गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म मानवीय संवदेनाओं से परिपूर्ण है. फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, समीर आफताब, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं।

ek bahu aisi bhi bhojpuri film

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करती है। जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दर्शकों को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। ट्रेलर में मनोरंजन, संवदेना, रोमांस, गाने और कलाकारों की अदाकारी का बेजोड़ सामंजस्य देखने को मिले रहा है।

फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' एक शानदार कहानी पर बनी है। इस फिल्म के जरिये हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ कला की बेजोड़ कृति पेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सभी अपने परिजनों के साथ देखें. इससे पूर्व अभी फिल्म का ट्रेलर देखें, जो आपको फिल्म की एक झलक से रूबरू कराने वाली है।

गौरतलब है कि फिल्म एक बहू ऐसी भी रिचा दीक्षित के साथ अंशुमान सिंह, रितेश उपाध्याय, निशा सिंह, मनोज टाइगर, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, रिंकू भारती, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र राय मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं, संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वहीं गीतकार दुर्गेश भट्ट हैं।

फिल्म में छायांकन माही शेरला का हैं। संकलन गुर्जंट सिंह और नृत्य कानू मुखर्जी और सोनू का है। कला रणधीर एन दास, एक्शन दिनेश यादव, पार्श्व संगीत राजा राम यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु, डी.आई. विजय सिंह का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+