अभिनेत्री Akshara Singh के लिए बहुत ही खास रहा यह साल, एक और अवार्ड से हुईं सम्मानित

Akshara Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिने जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ़ से सम्मानित किया गया है। अक्षरा को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी अवार्ड से नवाजा गया है।

अवार्ड सम्मानित होने के बाद अक्षरा सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं यूपी सरकार की आभारी हूं, अपने काम के प्रति समर्पण के कारण मुक्षे इस पुरस्कार के लिए चुना है। इससे मेरे अंदर और अधिक आत्मविश्वास और जागृति आती है।

This year was very special for actress Akshara Singh, honored with another award Bihar news in hindi

अक्षरा सिंह ने अवार्ड के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नितिन मिश्रा और अवनीश कुमार अवस्थी की बहुत आभारी हूं और मेरी ऑडियंस को बड़ा बड़ा वाला धन्यवाद। आपको बता दे कि अक्षरा सिंह के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इस साल उन्होंने कई खास उपलब्धियां अपने नाम की है।

आज अक्षरा सिंह भोजपुरी सिने इंडस्ट्री को बतौर फीमेल कलाकार रिप्रेजेंट करती हैं। इस साल भी अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हुए जिन्होंने मिलियन व्यूज का आंकड़ों को यूं छू लिया। तो उनकी कई ऐसी फिल्में भी रिलीज हुई जिन्हें बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी सराहना मिली।

इसके अलावा अक्षरा सिंह ने पटना में एक ब्यूटी स्टूडियो का भी शुभारंभ किया जहां उन्होंने कई लोगों को रोजगार के साथ-साथ हर वीडियो को सजाने संवारने के लिए एक विकल्प प्रदान किया। अक्षरा सिंह की काबिलियत पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता क्योंकि की प्रतिभा और उनके परफॉर्मेंस पर लाखों लोग दीवाने हैं।

अक्षरा झलक पाने के लिए हर जगह लोगों में बेताबी झलकती है। अक्षरा अपने कार्यों से भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी भाषा को भी समृद्ध करने का प्रयास करती रही है। यही वजह है कि फीमेल कलाकारों में भोजपुरी में सबसे अव्वल नंबर उन्हीं का आता है जिनकी ग्लोबल पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+