Bhojpuri Song: रितेश पांडे ने भाभी संग खेली होली, कहा 'तेल लगा ला नवरतन के', शानदार है केमिस्ट्री

Bhojpuri Holi Song: करोड़ों भोजपुरिया ऑडियंस पर अपने गायकी और अभिनय के रंग जमा रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रितेश पांडे ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी क्रम में रितेश पांडे और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना रिलीज़ हुआ है।

भोजपुरी होली गीत 'तेल लगा ला नवरतन के' ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भी होली के रंगों में सरोबार नज़र आ रही हैं। होली से पहले ही रिलीज गाने में रितेश पांडे, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की तिकड़ी की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

Singer Ritesh Pandey New Holi Bhojpuri Song tel lagala Navratna K Going Viral Fast

भोजपुरी गाने में होली के रंगों और देवर भाभी के मस्तियों को भी दिखाया गया है। देवर बने रितेश पांडे और भाभी बनी माही श्रीवास्तव होली की मस्ती और हुड़दंग मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं माही को नवरत्न तेल की खूबियां भी बता रहे हैं।

माही श्रीवास्तव कह रही हैं कि... 'अंग अंग में रंग लगा दिहला, पूरा देहिया ये देवरू भिजा दिहला... देला माथा दरद बधाई... तब रितेश पांडे कहते हैं... 'ये भउजी सुना, उपाय बतावत हईं... पहले सरसराई फिर बाद में मजा आई, तेल लगा ला नवरतन के हे हो भउजाई, दरद भाग जाई...'

निर्माता रत्नाकर ने कहा कि दोनों की कलाकारों ने इसमें अपना 100 दिया है जिससे गाना बहुत ही सुंदर बनाकर तैयार हुआ है। यही कारण है कि गाना यूट्यूब पर बार बार देखा व सुना जा रहा है। मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शक इसे लाखो की तादाद में देखेंगे और इस ए सुपरहिट बनायेंगे।

रितेश पांडे ने कहा कि ये गाना होली के रंगों और देवर भाभी की मस्ती को दर्शाता है। इसमें भाभी और देवर के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। गाने में मेरा और माही का तालमेल बहुत ही सटीक तरीके से बैठ है। गाना बहुत ही मजेदार है इससे इस होली में और रंग पड़ जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+