रवि किशन की बेटी 'अग्निपथ' योजना के तहत होना चाहती है सेना में भर्ती, पिता ने दिया ऐसा रिएक्शन
मोदी सरकार ने 'अग्निपथ' स्कीम का ऐलान किया। अब इस स्कीम को लेकर भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने इसका समर्थन किया।
मुंबई, 16 जून: जिन युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करनी है उन युवाओं को हाल ही में मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया। बता दें कि, मोदी सरकार ने उन युवाओं के लिए 'अग्निपथ' योजना का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस योजना का विरोध कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मोदी सरकार की इस योजना का समर्थन किया और पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनकी बेटी इशिता शुक्ला 'अग्निपथ' योजना के तहत सेना में जाना चाहती है।

रवि किशन ने शेयर की बेटी की तस्वीर
रवि किशन ने 'अग्निपथ' का समर्थन करते हुए अपनी बेटी की एनसीसी की ड्रेस पहने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, मेरी बिटिया इशिता शुक्ला, आज सुबह बोली कि पापा मैं अग्निपथ स्कीम में हिस्सा लेना चाहती हूं। मैंने कहा हां बेटा बिल्कुल। आगे बढ़ो।'
मेरी बिटिया ईशिता शुक्ला ,आज सुबह बोली पापा I wanna b in #AgnipathRecruitmentScheme I said go ahead beta 🇮🇳 pic.twitter.com/BkxoOB81QQ
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 15, 2022
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
हालांकि रवि किशन की बेटी की कुछ फैंस तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस पोस्ट की आलोचना कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि 'हां तो आपकी बेटी को रिटायरमेंट के बाद कोई कमी नहीं होगी। हर चीज को मास्टरस्ट्रोक क्यों समझते हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'थोड़े दिन बाद पता चलेगा कि पापा की परी तो विदेश पढ़ने गई है, क्योंकि 99% नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं। तो पापा की परी क्यों पीछे रहे'।












Click it and Unblock the Notifications