Bhojpuri Song: शिल्पी राज के शूटर गाने में मुन्ना दुबे और अनारा गुप्ता ने बटोरी सुर्खियां, कही ये बात

Bhojpuri Song Shooter: भोजपुरी की सुपर वॉइस क्वीन के नाम से जानी जाने वाली शिल्पी राज का नया गाना मार्केट में धमाल मचा रहा है। अपने गाने को लेकर आए दिन शिल्पी राज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोरती हैं।

शिल्पी राज नया गाना शूटर रिलीज हो गया है, जिसमें मशहूर संगीतकार मुन्ना दुबे भी नजर आ रहे हैं और उनके साथ मिस जम्मू अनारा गुप्ता का भी स्वैग देखने को मिल रहा है। सेवन वंडर्स मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस खूबसूरत गाने को शिल्पी राज ने मुन्ना दुबे के साथ मिलकर गया है।

Munna Dubey and Anara Gupta Made Headlines In Shilpi Raj Bhojpuri Song Shooter

डेजी म्यूजिक एंटरटेनमेंट से रिलीज किया गया गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लेकर मुन्ना दुबे ने कहा कि यह गाना प्यार भरा है। इसमें भोजपुरी का स्वैग भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शक इस गाने से जुड़ रहे हैं।

शूटर गाने में आधुनिक झलक दिखती है लेकिन इसके गीत और संगीत प्योर भोजपुरी हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत हाल के दिनों में बेहद समृद्ध हुई है और आज इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने आ रहे हैं। उसी क्रम में हमने इस गाने को शामिल किया है, जो कि आधुनिकता से लबरेज है।

मुन्ना दुबे ने कहा कि इस गाने में मैंने बतौर सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर काम किया है जिसका अनुभव भी बेहद खास रहा। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सबों को खूब पसंद आएगी और यह तेजी से वायरल होगा।

शिल्पी राज ने भी इस गाने को खूब प्यार देने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक गानों के जरिए हुए दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी। आपको बता दें कि शूटर गाने में मिस जम्मू रही अनारा गुप्ता का भी प्रसेंस खूब देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+