Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का ये गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, यहां देखें वीडियो
भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मुंबई, 26 जून: भोजपूरी जगत में खेसारी लाल यादव का खूब दबदबा है। खेसारी लाल यादव भोजपूर के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। वह अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने उनके गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस गाने के बोल 'तोहरा अखियां के कजरा झगड़ा करा देले बा' है जिसे यूट्यूब पर अब तक कईं लाखों लोग देख चुके हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल के गाने को मिले इतने व्यूज
आपको बता दें कि, इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं इसके अलावा इस गाने को शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखें हैं। बता दें कि ये गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जबकि, ये गाना साल 2021 में रिलीज हुआ था। फिलहाल गाने को यूट्यूब में 122,977,822 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में खेसारी के गजब डांस की भी खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनके डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। भले ही ये एक भोजपुरी गाना है लेकिन, इसने हिंदी गानों को भी मात दे दी।
खेसारी लाल को मिला फैंस का प्यार
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हसीनाओं के साथ पर्दे पर खूब रोमांस करते हुए नजर आते हैं। जिसकी वजह है कि, आज उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके गानों को अक्सर फैंस का खूब प्यार मिलता है। खैर खेसारी लाल का ये गाना आप सभी ओटीटी प्लेफॉर्म पर सुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications