बर्फीली वादियों में खेसारी लाल यादव ने मधु शर्मा संग जमकर किया रोमांस, वायरल हुआ ये वीडियो

हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम और डैशिंग नजर आ रहे हैं। 'दिल के धड़कन में' नाम के इस गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं।

मुंबई, 9 जुलाई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो जाता है। नए तो नए.. एक्टर के पुराने गाने भी कभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं। हाल ही में खेसारी लाल का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम और डैशिंग नजर आ रहे हैं। 'जब दिल के धड़कन में' नाम के इस गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं। गाने में खेसारी लाल बर्फीली वादियों में मधु शर्मा संग रोमांस करते दिख रहे हैं।

Khesari Lal Yadav

बर्फीली वादियों में किया रोमांस
बताते चलें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा नजर आ रही हैं। मधु ने साड़ी पहनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल भी पैंट-शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने में खेसारी लाल यादव को बर्फीली वादियों में मधु शर्मा संग रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।

लोगों को भाया खेसारी का अंदाज
इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं, वहीं घुंघरू जी का संगीत है। खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने ही गाना गाया है। इस गाने को 56 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं गाने को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

जाने-माने एक्टर हैं खेसारी
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। खेसारी लाल की एक्टिंग के लोग कायल हैं। इतना ही नहीं, खेसारी का अंदाज फैंस को इतना भाता है कि उनका नया सॉन्ग रिलीज होते ही चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

'ब्रांडेज लईका' ने मचाया धमाल
बताते चलें कि हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ब्रांडेज लईका' ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। फैंस को गाने में एक्टर का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में एक्टर के साथ अभिनेत्री पूजा नजर आ रही हैं। दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल के इस गाने की सिंगर शिवानी सिंह हैं। जेपी तिवारी ने सॉन्ग को म्यूजिक दिया है और पंकज बसुधारी और अखिलेश कश्यप ने गाने के बोल लिखे हैं। अब तक गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 90 लाख से ज्यादा लोगों ने गाना लाइक किया है।

ट्रेंड करता है खेसारी का हर गाना
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी इतनी तगड़ी है कि लगभग हर हफ्ते ही एक्टर का नया गाना रिलीज होता है। हर वीडियो में खेसारी लाल नए अंदाज में नजर आते हैं। बीते दिनों खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम था- उनके दिल में। गाने को कुछ ही दिनों में 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव टूटी आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं। इसका कारण ये है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस बनने के बाद बिजी हो जाती है और उन्हें समय नहीं दे पाती। आखिर में वे देख लेते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें धोखा दे रही है। खेसारी का ये गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+