गर्लफ्रेंड से रूठे खेसारी लाल यादव, 36 करोड़ बार देखा गया ये भोजपुरी म्यूजिक वीडियो

इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक गाना जबरदस्त व्यूज कलेक्ट करने में लगा है। इस गाने के बोल 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' हैं। गानें में खेसारी लाल अपनी प्रेमिका से रूठे हुए दिखते हैं जो उन्हें खूब मनाती है

बिहार, 24 जूनः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने गानों के जरिए भी लाखों फैंस का दिल जीत लेते हैं। खेसारी लाल यादव के नए गानों के साथ साथ उनके कुछ पुराने गाने भी इन दिनों धमाल मचाने में लगे हुए हैं। उनके चाहने वाले अपने भोजपुरी स्टार के पुराने म्यूजिक वीडियोज को भी देखना पसंद करते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक गाना जबरदस्त व्यूज कलेक्ट करने में लगा है। इस गाने के बोल 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' हैं। गानें में खेसारी लाल अपनी प्रेमिका से रूठे हुए दिखते हैं जो उन्हें खूब मनाती है लेकिन वह लाख मनाने से भी नहीं मानते। इन दिनों खेसारी लाल के ये पुराना गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है और सभी भोजपुरी पार्टियों की जान बना हुआ है।

khesari lal yadav

36 करोड़ बार देखा गया ये गाना
भोजपुरी गाना 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' को अब तक 36 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में चांदनी सिंह खेसारी लाल की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में प्रेमिका अपने रूठे प्रेमी को मनाते हुए नजर आ रही है। इस म्यूजिक वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाला यादव की गर्लफ्रेंड बार-बार उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश करती हैं लेकिन वह अपनी नाराजगी को कम नहीं करते। लोगों को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव भी इस वीडियो में काफी क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

रूठे प्रेमी को मना रही है गर्लफ्रेंड
वीडियो में चांदनी उनको समझाती हैं कि अब उनकी शादी हो गई है और अब पहले जैसी आजादी नहीं है। इस बात पर खेसारी कहते हैं कि मरद मिलते हमके भूल गईलू। इस म्यूजिक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर अब तक 360 से ज्यादा मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को आदिशक्ति यूट्यूब चैनल ने नवंबर 2017 में रिलीज किया था लेकिन यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे यूट्यूब पर देखने वालों की कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+