Bhojpuri Song: ऐसा लग रहा है कि जैसे वाकई उन्हें प्यार में धोखा मिला है, 'अखियन से लोर' गाने पर बोले ब्रजेश

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी सिंगर ज्योति शर्मा और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया गाना 'अंखियन से लोर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है। गाने को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिला रहा है। इस गाने में काजल त्रिपाठी ने अपने फेस एक्सप्रेशन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कहा कि इस सैड सॉन्ग को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। नदी, झरने और खूबसूरत वादियों बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाने को सिंगर ने वाकई अपनी दिल की गहराइयों से गाया है।

It seems she has really been cheated in love said Brajesh Maher on bhojpuri song Akhiyan Se Lor

काजल त्रिपाठी ने भी गाने में अच्छी अदाकारी की है। गाने के वीडियो में काजल की आखों के आंसु रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अपने प्रेमी की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वे अपने दिल के दर्द को आंखों से बयां कर रही है।
अपनी आंखों से बहते हुए अंशु के साथ काजल कह रही है कि... 'अचके में जान बदल गइला, दुःख देके कवन सुख पइला, शीशा अस दिलवा तूड़ दिहला, काहे इतना तू पत्थर भइला, हो जाला सझिया से भोर..., जाला सझिया से भोर रुके ना मोर अँखियन से लोर...'

गाने को लेकर काजल ने कहा कि ये गाने उन प्रेमी जोड़ों के लिए है जिनका प्यार कभी कभी अपने मुकाम स्थान नहीं पहुंच पाता है। ये एक बहुत ही उन्दा सेड सांग है। जो लोगो को खुद से कनेक्ट करने पर मजबूर दे रहा है। इस गाने के फिल्मांकन के समय बोल सुनकर एक बार तो मेरी भी आंखों से अंशु आ गए थे। क्योंकि गाना है ही इतना प्यार। इस सांग को ज्यादा से ज्यादा देखिये और हमें सपोर्ट कीजिये।

गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कहा कि भोजपुरी लोकगीत 'अंखियन से लोर' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर ज्योति शर्मा ने सैड मूड में गाया है। गाने में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वाकई उन्हें प्यार में धोखा मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+