Bhojpuri Song: गुंजन सिंह ने दर्शकों को दिया क्रिसम गिफ़्ट, "पेन्हीं के नाच घुंगरू" को लेकर कही ये बात

Bhojpuri Song: अपनी गायकी से सबों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार गुंजन सिंह का नया गाना "पेन्हीं के नाच घुंगरू" रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने बवाल गाना बताया है। गुंजन सिंह का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाने ने धूम मचा दी।

गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी संगीत जगत की खूबसूरत आवाजों की मलिका शिल्पी राज की मधुर आवाज ने गाने को और भी खास बना दिया है। वहीं इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रक्षा गुप्ता के ठुमकों पर लोग फिदा हो रहे हैं। गुंजन सिंह ने इस गाने को भोजपुरी दर्शकों के लिए क्रिसमस का गिफ्ट बताया है और गाने के लिए खूब प्यार और आशीष मांगा है।

Gunjan gave Christmas gift to the audience, said this about Penhi Ke Naach Ghungru Bhojpuri Song

गाना "पेन्हीं के नाच घुंगरू" को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि यह एक मस्ती भरा गाना है जो भोजपुरी के दर्शकों और श्रोता बंधुओं को खूब पसंद आने वाली है इसकी एक झलक गाने को रिलीज के बाद मिल रही व्यूज से पता चलने लगा है।

गुंजन सिंह ने कहा कि साल के अंत में यह दर्शकों के लिए एक खूबसूरत गाना है जिसके साथ हुए खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं और नए साल की का स्वागत भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि गाना "पेन्हीं के नाच घुंगरू" को गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने गया है।

इस गाने में गुंजन सिंह के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही है। गने का खूबसूरत लिरिक्स रोहन हलचल ने लिखा है जबकि संगीतकार शुभम राज एस बी आर हैं। इस गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने को अब तक वन मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+