Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhojpuri News: पटना के बापू सभागार में होगा Filamchi Music Award 2024 का आयोजन, जानिए डिटेल्स

Filamchi Music Award 2024: उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय के साथ पहली बार पटना की धरती पर संगीत भोजपुरी संगीत की महफ़िल सजने वाली है।

इस सुरमई महफ़िल 'फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024' में साज के साथ सम्मान भी मिलेगा। इसका आयोजन पटना के गाँधी मैदान स्थित बापू सभागार में होगा, जहाँ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों के साथ भोजपुरी जगत की एक यादगार महफ़िल सजेगी।

Filamchi Music Award 2024:

इसकी घोषणा IN10 मीडिया नेटवर्क के तहत क्षेत्रीय फिल्म चैनल फिलमची भोजपुरी के द्वारा की गयी है। श्याम स्टील द्वारा प्रस्तुत और अदानी विल्मर के फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल द्वारा सह-संचालित पहला फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स पिछले साल मनाई गई भोजपुरी फिल्म उद्योग की 60वीं वर्षगांठ की याद दिलाने वाला है।

फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स के आयोजन का मकसद भोजपुरी संगीत जगत में पहली बार भोजपुरी संगीत बिरादरी में कलाकारों और संगीतकारों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है। अपनी शैली की व्यापक लोकप्रियता के बावजूद, यह पहल उद्योग के भीतर स्वीकृति और प्रशंसा की दीर्घकालिक आवश्यकता को स्वीकार करने वाला होगा।

IN10 मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक, आदित्य पिट्टी ने इस इनौगरल फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स को लेकर कहा, "फिलमची भोजपुरी की बौद्धिक संपदा, फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स, क्षेत्रीय उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस शैली में हमारे निरंतर निवेश के साथ, हमारा लक्ष्य एक लॉयल ऑडियंस बेस बनाना और खुद को इस श्रेणी में अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

फिलमची भोजपुरी के वीपी- प्रोग्रामिंग और रणनीति, राजीव मिश्रा ने कहा कि, संगीत ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स उद्योग को सम्मानित करने की हमारी पहल है, और हम इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों से निरंतर समर्थन की आशा करते हैं।

राजीव मिश्रा ने बताया कि यह म्यूजिकल कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह प्रसिद्ध हिंदी पार्श्व गायक कुमार शानू और अलका याज्ञनिक के साथ-साथ भोजपुरी हस्तियों को एक मंच साझा पर लेकर आ रह है।

इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता अली असगर, संकेत भोसले और मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) के साथ मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ,खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रितेश पाण्डेय, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव और भी कई बड़े सितारे इसमें शामिल होंगे।

फिलमची म्यूज़िक अवार्ड्स लोक, पार्श्व गायकों और समकालीन मशहूर हस्तियों के अपने अनूठे मिश्रण के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है, जो पटना के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+