VIDEO: Khesari Lal और Pawan Singh के बीच खत्म हुई सालों पुरानी दुश्मनी! रवि किशन ने सुलह में निभाई बड़ी भूमिका

लखनऊ में रविवार रात भोजपुरी स्टार्स का मेला लगा। मौका था भोजपुरी इंडस्ट्रीज का एक अवार्ड शो। शो में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसी भोजपुरी सिनेमा की हस्तियां शामिल हुईं। इस पूरे अवार्ड शो का हाईलाइट मूमेंट रहा खेसारी यादव और पवन का फिर से दोस्त बनना।

लंबे समय से दोनों एक्टर्स के बीच चली आ रही दुश्मनी शो के दौरान मंच पर गले लगकर खत्म हो गई। पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के बीच काफी वक्त से चल रहा जुबानी 'जंग' चल रही थी। दोनों की दुश्मनी की तुलना बॉलीवुड के सलमान और शाहरुख से की जाती है।

fight-between-khesari-lal-and-pawan-singh-ended

रविवार को फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवार्ड शो में रवि किशन होस्ट की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल को एक साथ मंच पर बुलाया और दोनों को आमने-सामने खड़ा कर दिया। मंच पर पहुंचे दोनों एक्ट्स के रविकिशन ने कहा कि, ये एक एतिहासिक रात है, इसका इंतजार भोजपुरी समाज का हर शख्स कर रहा है।

fight-between-khesari-lal-and-pawan-singh-ended

इस पर पवन सिंह ने रवि किशन से कहा, भैया आप आदेश दीजिए। रविकिशन उन्हें झगड़ा खत्म करने के लिए कहते हैं। जिस पर खेसारी ने कहा कि , हमारे बीच ना कभी झगड़ा था ना है और ना होगा। ये हमेशा मेरे बड़े भाई थे हैं, मैं जब तक धरती पर हूं, ये बड़े ही रहेंगे, हमेशा उनका सम्मान है।

fight-between-khesari-lal-and-pawan-singh-ended

इस पर पवन सिंह कहते हैं कि, जहां प्यार होता है, वहीं ना नोकझोंक होती है। कभी खट्टा होता कभी मीठा होता है। इसके बाद पवन सिंह ने खेसारी के लिए ''तोहरा जैसन भाई कहां?...गाना गाते हैं। जिसके सुनकर खेसारी यादव उनके गले जा लगते हैं। दोनों स्टार्स को गले लगता देख पूरे हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।

मंच पर पहुंचने के बाद रवि किशन ने अपने एक हाथ से पवन सिंह का हाथ और दूसरे से खेसारी लाल का हाथ पकड़ा और फिर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के प्रसिद्ध गीत 'जीना यहां-मरना यहां' गुनगुनाया। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के इवेंट से वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसमें देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सभी लोगों ने जिया हो बिहार के लाला गाने पर डांस भी किया। बता दें कि, खेसारी लाल और पवन सिंह को आखिरी बार भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' में साथ काम करते हुए देखा गया था। इसमें ट्रेंडिंग स्टार ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी, जिसके बाद इनके बीच मनमुटाव शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+