एक ही थाली में अपने भाइयों संग 'निरहुआ' ने खाया खाना, फोटो हो रही है वायरल
दिनेश लाल यादव निरहुआ की अपने भाइयों संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी भाइयों के बीच बेहद प्यार देखने के लिए मिल रहा है।
बिहार, 7 जुलाईः भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव को जीतने के बाद से निरहुआ किसी ना किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले दिनों उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनका इलाज कराया गया और वह बिल्कुल ठीक हैं। इसी बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ की अपने भाइयों संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी भाइयों के बीच बेहद प्यार देखने के लिए मिल रहा है। निरहुआ और उनके भाइयों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि वायरल हो रही इस तस्वीर में निरहुआ अपने भाइयों संग एक ही थाली में खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

फोटो में दिखा भाइयों का प्यार
भाइयों संग अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग को शेयर करते हुए ये तस्वीर निरहुआ के छोटे भाई और एक्टर प्रवेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रवेश लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है- भाई भाई। इस फोटो में देख सकते है कि निरहुआ के दाईं ओर बड़े भाई प्यारे लाल यादव बैठे हैं और बाईं ओर छोटे भाई प्रवेश लाल यादव और विजय लाल यादव (बिरहा सम्राट) बैठे हैं। ये सभी एक साथ एक ही थाली में खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनके बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। निरहुआ के फैंस इस तस्वीर को देखकर काफी उत्साहित हैं और इसे खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स भी दे रहे हैं। इन स्टार भाइयों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। फैंस को इनके बीच का प्यार काफी अच्छा लग रहा है।
तस्वीर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
निरहुआ और उनके भाइयों की तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया सूजर ने लिखा है- वाव भइया जी भगवान इसी तरह जोड़ी बनाए रखें। वहीं दूसरे सूजर ने लिखा है- चारों भाई जब साथ होके खाना खाए तो और प्यार बढ़ता है। वीहं एक और शख्स ने लिखा है- आप लोग ऐसे ही हमेशा खुश रहिए, किसी की नजर न लगे ये भाई-भाई पर। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई प्यारे लाल यादव को प्यार से लोग कवि जी कहते हैं। वह गानों के बोल लिखने के लिए मशहूर हैं। उनके कई भोजपुरी गीत काफी फेमस हैं। वहीं दूसरे भाई विजय लाल यादव को बिरहा सम्राट भी कहा जाता है। वह अपनी बिरहा गायिकी के लिए जाने जाते हैं। वहीं निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के एक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications