विजय चौहान और माही श्रीवास्तव का बोल्ड भोजपुरी म्यूजिक वीडियो, दुबई में शूट हुआ 'रील बना के जियत रहा' गाना
शिल्पी राज, विजय चौहान और भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का म्यूजिक वीडियो 'रील बना के जियत रहा' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार, 7 सितंबरः भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज का नाम काफी फेमस है। शिल्पी राज और सिंगर-लेखक विजय चौहान की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। दोनों ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। इनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। गानों के साथ-साथ इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चाएं होती हैं। इसी कड़ी में शिल्पी राज, विजय चौहान और भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का म्यूजिक वीडियो 'रील बना के जियत रहा' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को दुबई के कई लोकेशन्स पर शूट किया गया है। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव शॉर्ट्स में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इस गाने में उनकी और विजय चौहान की जोड़ी काफी अच्छी नजर आ रही है।

62 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया
भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'रील बना के जियत रहा' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया था। इसे करीब दो महीने पहले ही रिलीज किया गया था लेकिन इन दिनों यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 62 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। इतना ही नहीं इस गाने को 67 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। विजय और माही की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों इस म्यूजिक वीडियो में काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दुबई के स्पेशल लोकेशन्स में शूट किया गया ये गाना लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना रहा है।
दुबई में हुई गाने की शूटिंग
गाने के वीडियो में खुद विजय चौहान ने माही श्रीवास्तव के साथ परफॉर्म किया है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। गाने को दुबई की बेहतरीन लोकेशनों पर शूट किया गया है, जिससे गाने की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। वहीं इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपनी बोल्ड अदाएं दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाने के सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज हैं। वहीं इस गाने के बोल भी विजय चौहान ने ही लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications