इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप, परेशान होकर बोलीं- 'सेट पर मुझे गंदा काम...'

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने एक्टर और सिंगर पवन सिंह पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों वे पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

Yamini Singh

Bhojpuri actor Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार सिंगर खुद पर लगे आरोपों के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ये आरोप एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि पवन सिंह महिलाओं की इज्जत बिल्कुल भी नहीं करते। साथ ही उनके साथ फिल्में इसलिए नहीं करती हूं क्योंकि स्पेस नहीं मिलता है। इतना ही नहीं, बातचीत में यामिनी सिंह ने उनकी फिल्म में काम करने और पवन सिंह को लेकर भी चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं।

फिर सुर्खियों में पवन सिंह

फिर सुर्खियों में पवन सिंह

पवन सिंह ऐसे भोजपुरी सिंगर व एक्टर हैं, जिनका नाम पहले भी कई बार विवादों में घिर चुका है। इस बार भी एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने खुलासा किया कि आखिर क्यों वे पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

'गंदा काम करने के लिए बोलोगे तो...'

'गंदा काम करने के लिए बोलोगे तो...'

'ई टाइम्स' की खबर के मुताबिक, यामिनी सिंह ने बताया कि 'बॉस' की शूटिंग के वक्त उनसे पवन सिंह से अकेले में मिलने के लिए कहा गया था। इसी वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इंकार कर दिया। यामिनी ने साफ शब्दों में कहा कि वे इंडस्ट्री में मेरे फेवरेट सिंगर हैं और रहेंगे भी। लेकिन अगर आप गंदा काम करने के लिए बोलोगे तो वो मैं नहीं करूंगी।

लोगों को लगता है कि...

लोगों को लगता है कि...

उन्होंने आगे कहा कि अगर भोजपुरी में मुझे समझौता करने करने के लिए कहा जाएगा तो मैं करूंगी क्या? मुझमें कमी क्या है जो मैं समझौता करूं? एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि सबको ऐसा लगता है कि मुझे पहली फिल्म पवन सिंह ने दी थी। लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे मेरी पहली फिल्म डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी।

'मुझे समझौता करने के लिए कहा गया...'

'मुझे समझौता करने के लिए कहा गया...'

पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस यामिनी ने कहा कि जब मैं सेट पर आई तो मैंने पवन सिंह की तारीफ की थी। लेकिन तब मैं उनकी सच्चाई जानती नहीं थी। मुझे पवन सिंह से समझौता करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद मैंने फैसला कर लिया कि मुझे उनके साथ काम ही नहीं करना।

एक्ट्रेस बोलीं- 'अंधे मत बनो'

एक्ट्रेस बोलीं- 'अंधे मत बनो'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर मुझे गलत ही करना होगा तो हॉलीवुड ना जाऊं। वहां गलत करके मैं आगे बढ़ सकती हूं। गंदे काम को लेकर यामिनी ने बॉस फिल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं लेकिन उनके भक्तों को बताना चाहूंगी कि अंधे मत बनो।

Recommended Video

    Pawan Singh पर एक्ट्रेस Yamini Singh का आरोप, काम के बदले कंप्रोमाइज का दिया ऑफर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+