Viral Video: 'मैंने पायल है छनकाई' पर जोया खान ने मटकाई कमर, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका
भोजपुरी एक्ट्रेस जोया खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह नेहा कक्कड़ के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' पर जबरदस्त डांस किया।
बिहार, 5 अक्टूबर: भोजपुरी एक्ट्रेस जोया खान अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जीया खान ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह नेहा के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' पर जबरदस्त डांस किया।

जोया खान ने लचकाई कमर
जोया खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मेरी सांसों में तू है बसा'। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जोया जीन्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहन कर अपनी कमर लचका रही हैँ। उनके जबरदस्त डांस मूव्स और चेहरे पर एक्सप्रेशंस कमाल के हैं। वीडियो में उनका ये डांस देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस ने की जमकर तारीफ
जोया खान की वीडियो में फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हो'। इसके अलावा अन्य ने हार्ट इमोजी शेयर किया है, जिस पर सभी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, एक्टर राहुल जगताप ने भी उनके डांस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की। जोया के ये ठुमके देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाएगा।
'मैंने पायल है छनकाई' पर हुआ था विवाद
बता दें कि गाना 'मैंने पायल है छनकाई' का पहला गाना 90 के दशक में रिलीज हुआ था। जिसे मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक ने गाया है। वहीं फाल्गुनी के इस गाने को हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज देकर इसका रीमिक्स रिलीज किया। जिसके बाद इसको लेकर नेहा और फाल्गुनी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस हुई।












Click it and Unblock the Notifications