पवन सिंह के साथ रोमांटिक हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, कोजी तस्वीरों पर लोगों ने किया ट्रोल

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की फोटोज सामने आई हैं जिसमें दोनों को कोजी होते हुए देखा जा सकता है।

बिहार, 6 जुलाईः भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिर एक्टर पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा गया था और अब पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की फोटोज सामने आई हैं जिसमें दोनों को कोजी होते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक्टर पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं।

pawan singh

रोमांटिक अंदाज में नजर आए एक्टर्स
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को आकांक्षा दूबे का पवन सिंह के साथ रोमांटिक होना पसंद नहीं आ रहा है। लोग इनके रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों को लेकर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अकांक्षा बड़े ही रोमांटिक अंदाज में पवन सिंह को गले लगा रही हैं। दोनों साथ में कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की जबरदस्त रोमांटिक कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। फोटोज को शेयर करने के साथ ही आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है- फर्स्ट फिल्म पावर स्टार पवन सिंह के साथ। आपको बता दें कि उनकी ये तस्वीरें काठमांडु, नेपाल की हैं। अब तक इन तस्वीरों को 48 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को इनका रोमांटिक अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। लोग दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- खत्म टाटा गुड बाय। दूसरे यूजर ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाते हुए लिखा है- इस प्यार को क्या नाम दूं। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कुछ तो गड़बड़ है दया, पिक देख के लग रहा है। वहीं कुछ लोग दोनों की तस्वीरों को देख इन्हें शादी कर लेने के लिए कह रहे हैं। लोग जमकर दोनों की तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस इनकी जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पहली वेब सीरीज प्रपंच रिलीज की गई है। इसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने के लिए मिल रहा है। लोगों ने इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की है। इसके अलावा पवन सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म हर हर गंगे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग बनारस में चल रही थी जो कि फिल्हाल खत्म हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+