'विद्या' बनकर लोगों का दिल चुराने वाली ये स्टार है करोड़ों की मालकिन, कहलाती है भोजपुरी की शिल्पा शेट्टी
Amrapali Dubey NET WORTH: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, उनकी फिल्म विद्या You Tube पर धूम मचा रही है।
लोग इस फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फिल्म के निर्देशक मशहूर डायरेक्टर इस्तियाक शेख बंटीकथा हैं, इस फिल्म को अब तक 1.50 करोड़ से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं।

इस फिल्म में आम्रपाली ने एक ऐसी लड़की का रोल प्ले किया है, जो कि काफी गरीब परिवार से हैं लेकिन काफी संघर्ष के बाद वो आगे बढ़ती है और पढ़ लिखकर बड़ी अधिकारी बनती है।
मालूम हो कि इस फिल्म में आम्रपाली के अलावा गोपाल चव्हाण, संतोष पहलवान, प्रिया दीक्षित और रिदिता तिवारी ने भी अहम रोल प्ले किया है।
आम्रपाली कभी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थीं
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने कहा था कि 'वो असल जिंदगी में कभी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थीं, वो तो डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं। लेकिन पढ़ाई में अच्छी ना होने की वजह से उनकी पढ़ाई छूट गई और एक्टिंग और डासिंग के शौक ने उन्हें सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचा दिया।'
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं आम्रपाली दुबे
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की है। आम्रपाली ने साल 2014 में, दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ के साथ फिल्म 'हिन्दुस्तानी' से धमाल किया था, वो आज की टॉप अभिनेत्रियों शामिल हैं, वो भोजपुरी क्वीन कहलाती हैं।
नेटवर्थ तकरीबन 25 करोड़ रुपये के आस-पास है
मालूम हो कि 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' , सात फेरे और मायका में अभिनय किया है। आज वो करोड़ों की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुरी स्टार की कुल नेटवर्थ तकरीबन 25 करोड़ रुपये के आस-पास है और लग्जरी लाइफ जीती हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं, लोग उन्हें भोजपुरी की शिल्पा शेट्टी कहते हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी धांसू कमाई करती हैं
आलीशान घर की मालकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी धांसू कमाई करती हैं। वो बहुत सारे ब्रैंड्स को एन्डॉर्स करती हैं और उनके पास BMW और Range Rover जैसी महंगी कारें भी हैं। एक्टिंग के अलावा वो अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चित रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications