निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद पहली बार आम्रपाली और संचिता ने साथ में निभाया किरदार, निर्माता ने कही ये बात

Bhojpuri Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दे चुके निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म दो दर्जन से अधिक सिनेमा घरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली है। सारे शो हाउस फुल चल रहे हैं।

इस साल रिलीज फिल्मों में सबसे अच्छा कलेक्शन इस फिल्म को मिला है। और अंततः जो भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दुर्गा पूजा में संघर्ष 2, हर हर गंगे, छठ पूजा में विवाह 3 थी, के बाद सूखा आ गया था।

Amrapali Dubey Sanchita Banerji And Pradeep Pandey Chintu Bhojpuri Movie Kabhi Khushi Kabhi Gham

इस साल जो फिल्में आई खेसारीलाल यादव की प्रेम की पुजारिन, प्यार के बंधन, सन ऑफ बिहार, निरहुआ की जान लेबू, फसल चिंटू पांडेय की हिंदुस्तानी जैसी फिल्में फीकी रही। ओपनिंग डे पर निराशजनक कलेक्शन रही, लेकिन कभी खुशी कभी गम ने इस भीषण गर्मी के बावजूद भी 80 फीसदी से अधिक की कलेक्शन की है।

इस फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि शंकर टॉकीज सीतामढ़ी, संगीत मोतिहारी, नेशनल हाजीपुर, पंकज छपरा, सपना आरा, मीरा सहरसा हर जगह से फिल्म को लेकर बंपर ओपनिंग मिली है।

निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी पहली बार इस फिल्म में दिख रहे हैं। इनके साथ में हैं भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपर स्टार, रोमांस के किंग, भोजपुरी शाहरुख खान प्रदीप पांडेय चिंटू। निशांत उज्ज्वल ने फिल्म का निर्माण किया है, जिनकी भोजपुरी फिल्म माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, जो जियो पर ब्लॉक बस्टर रही।

इनकी अगली फिल्म पावर स्टार पवन सिंह के साथ सूर्यवंशम आने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम फिल्म बेहद ही पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म को सभी अपने दोस्त परिवार को जाकर सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अब तक बनी सभी भोजपुरी पारिवारिक फिल्मों से अलग है।

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी की आउट स्टैंडिंग अभिनय से दर्शक गदगद हैं। उन्हें फिल्म बेहद अच्छी लग रही है। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी।

हमने इसे भव्यता के साथ बनाया है और शायद इसलिए यह फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है। फिल्म "कभी खुशी कभी गम" इंसानी रिश्तों की धूप छाँव की कहानी है। जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, वो इस फिल्म को जरूर सपरिवार सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+