आम्रपाली दुबे ने लड़कियों को बॉयफ्रेंड पटाने के बताए नुस्खे, वीडियो में बताया डेटिंग पर जाने का टिप्स

आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़कियों को एक सीख दे रही हैं। वह लड़कियों को उनकी डेटिंग के बारे में नुस्खे देतीं नजर आ रही हैं।

बिहार, 9 जुलाईः भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद हैं। आम्रपाली दुबे न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवानें है। वहीं 35 साल उम्र हो जाने के बाद भी आम्रपाली दुबे अभी तक सिंगल हैं और अपने लिए परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश में हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आम्रपाली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़कियों को एक सीख दे रही हैं। वह लड़कियों को उनकी डेटिंग के बारे में नुस्खे देतीं नजर आ रही हैं।

लड़कियों को दे रही हैं डेटिंग के नुस्खे

लड़कियों को दे रही हैं डेटिंग के नुस्खे

आम्रपाली दुबे वीडियो में बता रही हैं कि अगर आपका पार्टनर आपको डिनर पर नहीं लेकर जाता है तो आपको क्या करना चाहिए। आम्रपाली के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इसको जमकर देख रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है और गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ है। उनका ये शादीशुदा महिला वाला लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं।

खेसारी के गाने पर कर रही हैं लिपसिंग

इस वीडियो में वह खेसारी लाल यादव के गाने चाटता तेलचाटा पर लिपसिंक भी कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है- अगर आपका पार्टनर डिनर प्लान कैंसल कर देता है क्योंकि वह बिजी है तो इन लिरिक्स को ट्राई करें। अच्छे रेस्तरां में डिन्नर पक्का। आम्रपाली के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी उनकी खूबसूरती और इस अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं इतने समय बाद आम्रपाली का वीडियो देख मजा आ गया है।

निरहुआ के लिए की थीं रैलियां

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आम्रपाली दुबे भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ को यूपी इलेक्शन में सपोर्ट करने के लिए उनके साथ मौजूद थीं। वह रैलियां कर रही थीं और सभी से निरहुआ को वोट देने की अपील कर रही थीं। वहीं निरहुआ की जीत भी हुई जिससे आम्रपाली काफी खुश नजर आ रही हैं। खबर है कि उपचुनाव में निरहुआ के प्रमोशन के चक्कर में आम्रपाली दुबे ने फिल्मों और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था।

आम्रपाली की फिल्में

आम्रपाली की फिल्में

आम्रपाली जल्द ही कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं जिसमें 'डोली सजा के रखना', 'दाग एगो लांछन', 'नईहर' और 'विद्या' फिल्में शामिल हैं। फैंस आम्रपाली दुबे को बड़े पर्दे पर धूम मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आम्रपाली एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+