Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने देवी गीत ‘माई के सजाओ रे’ में की मां दुर्गा की खूबसूरती की तारीफ़

Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के लिए एक नवरात्र स्पेशल गाना गया है, जो कि तेज़ी से वायरल हो रहा है। देवी गीत 'माई के सजाओ रे' में अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन किया है। इसके साथ ही अपने गीत के ज़रिए उनकी खूबसूरती की तारीफ़ भी की है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस भक्ति गाने की गूंज अब पूजा पंडालों में भी सुनाई देने लगी है।

अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत 'माई के सजाओ रे' को लेकर कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा अपने भक्तों के लिए हमेशा खड़ी रही हैं, साथ ही उनका श्रृंगार भी बेहद खूबसूरत और मनमोहन लगता है। मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा होने के साथ-साथ चारों लोकों में सबसे सुंदर है और उनकी सुंदरता परोपकारी है।

Bhojpuri Song: Akshara Singh praised the beauty of Maa Durga with the goddess song ‘Mai Ke Sajao Re’

माता का हर रूप हमारे दिलों में बसता है। हम नवरात्र के 9 दिन उनके सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं, जिससे हमारे जीवन में मां की कृपा बनी रहे। मेरा यह गीत भी मन के चरणों में समर्पित है जिसे आप सभी भक्तगण अपने परिजनों के साथ सुने और खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने देवी गीत 'माई के सजाओ रे' गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा के ज्यादातर गाने रिलीज़ होते ही वायरल हो जा जाते हैं। हर साल नवरात्रि के अवसर पर अक्षरा एक से बढ़कर एक गाने लेकर आती है, और मां दुर्गा के भक्तों के दिलों में जगह बना लेती हैं। इस बार भी एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। उन्हीं गानों की श्रृंखला में यह देवी गीत 'माई के सजाओ रे' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+