Bhojpuri News: सहेली की शादी में माही श्रीवास्तव को हो गया नुकसान, कहा- 'गिर गईल नथिया बरातिया में'
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत 'गिर गईल नथिया बरतिया में' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपने डांस और एक्सप्रेसशन से कमाल कर दिया है।
इस गाने में माही अपनी सहेली की शादी में गई हुई है।जहां में अपनी नाक की बाली खो देती है। जिसके बाद वे अपनी बाली को ढूंढती हुई नजर आई। गाने में माही बस एक ही बात कह रही है कि सखी की शादी हो गई हमारी बर्बादी। गाने का फिल्मांकन बहुत ही सुंदर तरीके से किया है।

गाने में निर्माता ने बैकग्राउंड डांसरों पर भी काफी ध्यान दिया है। जिससे गाने की भव्यता और भी बढ़ गई है। गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस सांग को हर को खुद को कनेक्ट करके देख सकता है। इसका मुख्य कारण है कि हर कोई कभी न कभी किसी न किसी शादी में गया होगा और उस शादी में उसका कोई न कोई सामान जरूर खोया होगा।
गाने में मेरे साथ कुछ इसी तरह के हालात बने हैं, सहेली की शादी में मेरी नाक की बाली खो गई है। इसी सिचुएशन पर ये गाना आधारित है। शादी के माहौल में बनाया गया ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में माही के एक एक लटके झटके दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रहे हैं।
गाने में माही कहती है कि 'देले रहा यार जवन प्यार के निशानी, गलती में राते भुलवाई देले बानी, कि रहे सखी के शादी हमर भइल बरबादी, जयमाला देखे गईल रहीं रतिया में, हमर गिर गईल नथिया बरतिया में, सोना गिर गईल नथिया बरतिया में...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'गिर गईल नथिया बरातिया में' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार परफार्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार रोहन हलचल ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास ने मधुर संगीत दिया है।












Click it and Unblock the Notifications