Bhojpuri Film: ‘मैं कौन हूं’ फिल्म में अभिनेत्री काजल और संजय पांडेय ढूंढ रहे अपनी पहचान, शानदार है कहानी
Bhojpur Film Main Kaun Hoon: 'मैं कौन हूं' ? अगर आप यह सवाल किसी चौक चौराहे पर खड़े होकर किसी व्यक्ति से पूछते हैं, तो एक बार को लोग आपको पागल ही समझ बैंठेंगे, लेकिन इसी सवाल को आप अगर आध्यात्मिक तरीके से लेते हैं। खुद से ही यह सवाल पूछते हैं कि मैं कौन हूं? तो यह आपको आत्म साक्षात्कार की ओर एक कदम आगे तक ले जाता है।
भोजपुरी फ़िल्म 'मैं कौन हूं' के निर्माता निर्देशक की सोच किस तरफ इसे लेकर जाती है यह तो देखने वाली बात होगी। लेकिन फिलहाल फ़िल्म 'मैं कौन हूं' की शूटिंग उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर, विंध्याचल और बस्ती में पूरी हो चुकी है।

फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के जाने माने चेहरों ने अपने अभिनय से चार चांद लगाया है और यह फ़िल्म इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन के लिए मुम्बई में है। फिल्म निर्माता इसे जल्द रिलीज़ करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं।
फ़िल्म के विषय वस्तु की बात करें तो निर्देशक ने इस फिल्म के ज़रिए समाज के स्याह पक्ष को उजागर करने की कोशिश की गई है। इस में फ़िल्म में सामाजिक संदेश और इमोशन शानादार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। फ़िल्म के जरिये भोजपुरी भाषा की फिल्मों का एक नया कलेवर देखने को मिलने वाला है।
फ़िल्म 'मैं कौन हूं' एक तरह से समाज के अंदर हमारे अस्तित्व की पहचान कराने वाली है, जिसे दर्शकों के हर वर्ग को देखना चाहिए। इस फिल्म में काजल राघवानी और संजय पांडेय अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आनंद चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय और देव सिंह का भी अलग किरदार देखने को मिलेगा।
मैं कौन हूं फिल्म के सिनेमेटोग्राफर नित्यानंद त्रिपाठी (नीरज) हैं। इसके अलावा संजय कोर्बे और उधारी यादव ने नृत्य निर्देशन कराया है। एक्शन सिक्वेंस आरके श्री का है। एस कुमार ने फिल्म में संगीत दिया है।












Click it and Unblock the Notifications